जब विमान में आई खराबी तब भी शांत और सौम्य रहीं सोनिया गांधी, राहुल ने तस्वीर शेयर कर लिखा भावुक पोस्ट

राहुल गांधी ने विमान में आई तकनीकी खराबी के दौरान सोनिया गांधी की एक तस्वीर खींची जिसे सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसमें देखा जा सकता है कि सोनिया गांधी ने ऑक्सीजन मास्क लगाया हुआ है, लेकिन बेहद शांत और सौम्य नजर आ रही हैं।

Updated: Jul 19, 2023, 05:14 PM IST

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के प्लेन की मंगलवार शाम भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान में तकनीकी खराबी के कारण भोपाल में खराब मौसम होने के बावजूद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लेकिन इस पैनिक सिचुएशन में भी सोनिया गांधी शांत और सौम्य नजर आईं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज उसी इमरजेंसी वाली परिस्थिति के दौरान फ्लाइट के भीतर की एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर सोनिया गांधी की है। जिसमें वो ऑक्सीजन मास्क लगाए दिख रहीं हैं। राहुल गांधी ने अपनी मां की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "मां, दबाव में भी अनुग्रह का प्रतीक।" इस तस्वीर से साफ है कि उस दौरान काफी प्लेन में पैनिक सिचुएशन रही होगी। लेकिन सोनिया गांधी के चेहरे से साफ पता चल रहा है कै कि ऐसी परिस्थिति में भी वो घबराईं नहीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Gandhi (@rahulgandhi)

दरअसल, कल रात बेंगलुरु से दिल्ली लौटते समय सोनिया-राहुल के विमान में तकनीकी खराबी आई थी, राहुल गांधी ने तकनीकी खराबी के दौरान ही विमान में सोनिया गांधी की यह तस्वीर खींची है। करीब डेढ़ घंटे भोपाल एयरपोर्ट पर रुकने के बाद दोनों रात 9.35 बजे इंडिगो की रेगुलर फ्लाइट से दिल्ली के लिए रवाना हुए। राहुल-सोनिया भोपाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में रुके रहे। इस दौरान भोपाल के कांग्रेस नेताओं ने वहां पहुंचकर उनसे मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, कुणाल चौधरी, आरिफ मसूद और शोभा ओझा समेत कई कांग्रेस नेता एयरपोर्ट पहुंचे थे।