मध्य प्रदेश में 34 हजार 143 आंगनवाड़ी केंद्रों के पास नहीं है भवन, 4044 की हालत जर्जर

महिला और बाल विकास मंत्री ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश में 34143 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास अपना भवन नहीं है। वहीं, 4044 केंद्रों की हालत जर्जर है।

Updated: Dec 18, 2024, 11:57 AM IST

भोपाल। मध्य प्रदेश में चल रहे आंगनबाड़ी केंद्रों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में दिए गए जवाब में बताया गया है कि प्रदेश में 34 हजार 143 आंगनबाड़ी केंद्रों के पास खुद का भवन नहीं है। वहीं, 4044 आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत जर्जर है।

दरअसल, मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ी भवनों और केंद्रों की स्थिति को लेकर भाजपा विधायक कंचन मुकेश तन्वे ने सवाल पूछा था। इसके जवाब में महिला और बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने यह महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश में 194 नए आंगनबाड़ी केंद्र और 4320 आंगनबाड़ी भवन स्वीकृत किए गए। अब तक इनमें से 1399 भवन ही बनकर तैयार हो पाए हैं। अब तक इनमें से 1399 भवन ही बनकर तैयार हो पाए हैं। प्रदेश में इस वक्त 34143 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र भवन विहीन हैं।प्रदेश में 4044 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत जर्जर हैं। इन भवन विहीन और जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन दूसरे सरकारी भवनों में चल रहा है।

यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बेरोजगारों की संख्या में वृद्धि, पांच महीने में ही बढ़ गए 35 हजार 186 बेरोजगार

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने स्वीकार किया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति सुधारने के लिए और अधिक प्रयासों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण, मरम्मत, और बाउंड्री वॉल जैसी समस्याओं का समाधान वित्तीय और भूमि संसाधनों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा।