53 करोड़ का हैंडबैग...इसमें ऐसा क्या ख़ास है

इटालियन कंपनी ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे महंगा हैंडबैग, कंपनी ऐसे सिर्फ तीन हैंडबैग ही बेचेगी

Updated: Nov 27, 2020, 08:22 PM IST

Previous Next 
समुद्र के सफाई में लगाए जाएंगे पैसे
5 / 6

5. समुद्र के सफाई में लगाए जाएंगे पैसे

कंपनी के को-फाउंडर मटियो रोडोल्फो मिलेनिस का कहना है कि इन बैग को समुद्र में जमा कचरे, खासतौर पर प्लास्टिक की सफाई के लिए डोनेशन जुटाने के मकसद से बनाया गया है। कंपनी हरेक बैग की बिक्री से मिली रकम में से 7 करोड़ 2 लाख रुपये इसी काम में लगाएगी। उनका कहना है कि वे बचपन में अपने पिता के साथ समंदर में खेला करते थे, लेकिन अब वह नहीं रहे। ये बैग बनाकर समंदर की सफाई में योगदान करना उनके लिए पिता को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है।