13 March Rashifal: आप बीमा और विरासत के माध्यम से लाभ का आनंद लेंगे

सकारात्मक रहें और कुशलतापूर्वक अपना काम संभालें

Updated: Mar 13, 2021, 03:34 AM IST

Photo courtesy: WallpaperAccess
Photo courtesy: WallpaperAccess

मेष:- आज आपके माता पिता के समर्थन से आपको बहुत लाभ होगा और परिस्थितियां संतोष जनक परिणाम देंगी। आपके वरिष्ठों द्वारा आपके ईमानदारी की प्रशंसा होगी। आपका कार्य आपके कौशल और दक्षता को प्रतिबिंबित करेगा। अपने साथी के प्रति आपका प्रेमपूर्ण बर्ताव रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आज धन को सुरक्षित करने की अच्छी संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

वृष:- आज का दिन अप्रत्याशित लाभ और सफल परिणामों का पक्ष रखेगा। अपनी बुद्धि का उपयोग करें। आज आप बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। अपने मित्र के साथ अपनी खुशियों को साझा करेंगे। आज आप बीमा और विरासत के माध्यम से लाभ का आनंद लेंगे।  आपकी सहनशक्ति और ताकत आपको अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेने में मदद करेगी।

मिथुन:- आज के दिन कठिन परिस्थितियों का सामना करना होगा, जिससे सावधानी से निपटने की आवश्यकता है। कार्य में संघर्ष का सामना करना पड़ेगा। आप अपने साथी के प्रति हताशा के लक्षण दिखा सकते हैं और इससे सद्भाव बिगड़ने की संभावना है। आज आपके पीठ में दर्द हो सकता है।

कर्क:- आज के दिन संतोषजनक परिणाम नहीं मिलेगा। अपने लक्ष्यों को लागू करने के लिए योजना बनानी पड़ेगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय ठीक नहीं है। व्यवस्थित होने की कोशिश करें और अपने काम को योजनाबद्ध तरीक़े से बनाएं। अपने आप को शांत रखने से मित्र के साथ सद्भाव के प्रबल होने की स्थिति पैदा होगी। पैसा संभालने के लिए अतिरिक्त सावधानी की आवश्यकता है। परिस्थितियां आपको तनाव देंगी जिसके परिणाम स्वरूप आज शरीर में दर्द होगा।

सिंह:- आज के दिन आपके प्रयासों से सफलता मिलेगी जो आगे के विकास में मदद करेंगे। आज कठिन कार्य को सरलता पूर्वक पूर्ण करेंगे। आपके श्रेष्ठ लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। अपने साथी के साथ कोई छोटी यात्रा कर सकते हैं। जिससे दोनों को खुशी मिलेगी। आज आपकी बचत योजना बढ़ेगी। आज आपकी शारीरिक फिटनेस अच्छी रहेगी।

कन्या:- आज का दिन प्रगति शील परिणाम देगा। अपनी बुद्धि के प्रयोग से कार्य में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। समय से काम पूर्ण करने से आपकी दक्षता में वृद्धि होगी। वाणी की मिठास और आपकी विनम्रता मित्र को खुश कर देगी। आज धन को सुरक्षित करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी सकारात्मकता ही आपके अच्छे स्वास्थ्य का कारण बनेगी।

और पढ़ें: नवधा भक्ति में हमारी तृष्णा का समाधान

तुला:- आज आपको व्यवहार में सावधानी रखनी पड़ेगी। संगीत सुनना और ध्यान का अभ्यास करना बेहतर रहेगा। आज आपसे कुछ ग़लतियां संभव हैं। जिनकी वजह से कार्य को दोबारा निष्पादित करना पड़ेगा। दृष्टिकोण में लचीलापन रिश्ते में खुशी को सुनिश्चित करेगा। वित्तीय मामले अपेक्षित परिणाम नहीं देंगे। घुटने में दर्द संभव है। इष्ट देव के ध्यान से लाभ होगा।

  वृश्चिक:­- आज का दिन बहुत अनुकूल नहीं होगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखने और अपने आप को आराम देने से अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आज आपको अपने ही सहयोगियों से परेशानी हो सकती है। आज साथी पर गुस्सा हो सकते हैं। इसलिए आज समझदारी से काम लें। आज पैसा बचाने की गुंजाइश कम है। आज आपको गले से सम्बंधित समस्या हो सकती है। अपने स्वास्थ्य की देखभाल करें।

धनु:- आज आप अपना दृष्टिकोण सकारात्मक रखें। आप अपने वरिष्ठों का खोया हुआ विश्वास फिर से प्राप्त करेंगे। साथी के साथ रिश्ते में सद्भाव संभव होगा। पैसे से संबंधी परिणाम अच्छे होंगे। आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अपने कार्य में बहुत सक्रिय रहेंगे।

मकर:- आज काम के दबाव के कारण कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आध्यात्मिकता से राहत मिलेगी। आपको अपने मित्र के साथ अपने दृष्टिकोण में खुला रहना चाहिए। आज चिकित्सा में पैसा खर्च होगा। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

कुम्भ:- आज किसी महत्वपूर्ण फैसले को दूसरे दिन पर टाल दें। आपकी त्रुटियों के कारण उच्च अधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। साथी के साथ भी सामान्य व्यवहार रहेगा। पैसे का उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा। त्वचा संबंधी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है।शिव निर्माल्य के सेवन से लाभ होगा।

मीन:-आज आप सावधान रहें आपको कोई चिंता हो सकती है। सकारात्मक रहें और कुशलतापूर्वक अपना काम संभालें। आज दोस्तों के साथ सुदूर यात्रा हो सकती है। वित्त अच्छा नहीं रहेगा।बचत की गुंजाइश कम है।बच्चे का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण हो सकता है।