क्रिकेटर सुरेश रैना बने कुक, किचन में सरसों का साग बनाते आए नज़र
सुरेश रैना क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग में भी माहिर हैं, उन्होंन सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे सरसों का साग बनाते दिखाई दे रहे हैं, कुकिंग के साथ वे पंजाबी गाने की धुन पर थिरकते भी दिखे

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार प्लेयर और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जितना वे क्रिकेट में मैदान में एक्टिव हैं, उतने ही इंट्रेस्ट से कुकिंग भी करते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें मिस्टर आईपीएल किचन में अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाते नजर आ रहे है। उन्होंने शानदार सरसों का साग बनाने का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसे लाखों व्यूज मिल चुके हैं। महेंद्र सिंह धोनी के जिगरी यार सुरेश रैना माने जाने वाले सुरेश रैना अक्सर अपने फैंस के लिए कुछ नया करते रहते हैं। वे सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ से जुड़ी फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं।
इससे पहले सुरेश रैना ने कुकिंग वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे कढ़ी बनाते दिखाई दिए थे। किचन में बैकग्राउंड में म्यूजिक बज रहा था। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था कढ़ी टाइम, दीदी की सीक्रेट रेसेपी।
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पॉश इलाके में सुरेश रैना ने हाल ही में एक आलीशान बंगला खरीदा है। इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है, जो देखने में काफी लग्जरी है। कुछ दिनों पहले ही वहां से उन्होंने कुछ फोटोज शेयर किए थे। अब उसके किचन की झलक फैंस को देखने को मिली है। सुरेश रैना के इस घर में उनके पेरेंट्स और पत्नी प्रियंका और बच्चे ग्रासिया और विरोय रहते हैं।
सुरेश रैना ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वे भारत के लिए 18 टेस्ट मैच और 226 वनडे के अलावा कुल 78 टी-20 मैच खेल चुके हैं। रैना ने 226 वनडे मैचों पांच सेंचुरी समेत 5615 रन बनाए।