वही हुआ जिसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को डर था...

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Nov 03, 2021, 02:59 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

भाजपा के खाते में तीन सीट, रैगांव में कांग्रेस 

उपचुनाव में भाजपा ने खंडवा लोकसभा समेत पृथ्वीपुर और जोबट विधानसभा सीट जीत ली है जबकि रैगांव में वही हुआ जिसका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को डर था। कांग्रेस को रैगांव में जीत मिली।

प्रदर्शन में तोड़फोड़ पर होगी वसूली

एमपी में प्रदर्शनकारी और आंदोलनकारी भी कानून के दायरे में आएंगे। यदि विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने किसी सरकारी अथवा निजी चल-अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो उनसे इतनी ही राशि की वसूली होगी।


गोदाम में खाद, परेशान किसान

पिछले 15 दिनों से खाद को लेकर हो रही मारामारी के बावजूद प्रशासन किसानों को खाद हीं उपलब्ध नहीं करा सका है। अफसरों का दावा  है कि शासकीय व निजी गोदामों में 1200 एमटी  खाद का स्टॉक है। यदि इतना खाद होने के बाद भी किसान खाली हाथ लौट रहे हैं।