भाजपा ने क्यों छीने शिवराज से अधिकार

एमपी की ऐसी अनेक खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश समाचार सारांश

Updated: Sep 03, 2021, 02:55 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।  

कांग्रेस की आंदोलन रणनीति तैयार करेंगे दिग्विजय सिंह

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन की रणनीति बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति में प्रियंका गांधी सहित कुल नौ सदस्य हैं।  

भाजपा में आईटी सेल और सोशल मीडिया विंग 

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के हमलों का जवाब नहीं देने पर भाजपा ने आईटी सेल के प्रदेश प्रभारी शिवराज डाबी को हटा दिया है। बताया जाता है कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव सरकार और संगठन का पक्ष प्रभावी और आक्रामता के साथ प्रस्तुत नहीं करने के कारण  शिवराज डाबी की कार्यप्रणाली से नाराज थे। 
भाजपा ने अब आईटी सेल और सोशल मीडिया अलग-अलग विंग बना दी है। 

दाम बढ़े तो महिलाओं ने छोड़ दी मोदी की उज्जवला

रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने के कारण महिलाओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना का उपयोग छोड़ दिया है। इंडियन आइल कार्पोरेशन के अनुसार भोपाल में 2017 से 2019 के बीच करीब 95 हजार पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन दिया गया है, लेकिन गैस मंहगी होने के कारण तीन प्रतिशत यानी 2850 लोग ही उज्जवला योजना में मिला गैस सिलेंडर भरवा रहे हैं।