क्या है सीएम शिवराज सिंह के वायरल वीडियो का सच

सुबह की चाय और आपके प्रदेश की सर्द-गर्म खबरें सुनें पंकज शुक्ला के साथ सिर्फ हम समवेत पर

Updated: Nov 17, 2021, 02:54 AM IST

हम समवेत मे आज के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ एक नज़र में 

कांग्रेस ने सीएम के अपमान को बताया चिंताजनक 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अपमान का मामला गरमा रहा है। कांग्रेस ने वायरल वीडियो पर कहा है कि नये भारत में मुख्यमंत्री का अपमान चिंताजनक है। 


क्या सांसद प्रज्ञा ठाकुर को  पीएम से दूर रखा गया 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर की उपस्थिति भी विवादों में है।  कांग्रेस ने उनके मुख्य कार्यक्रम में होने पर सवाल उठाए हैं। जबकि अन्य जगह वे अनुपस्थिति थीं। 


कमलनाथ ने मांगा श्वेत पत्र
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा है कि  जनजातीय गौरव दिवस पर भी करोड़ों रुपये खर्च किए गए पर आदिवासी वर्ग को कोई फायदा नहीं हुआ। अब तक सरकार ने आदिवासियों के लिए जो भी ये कदम उठाए हैं, उस पर श्वेत जारी करे।