CG Elections 2023: सिर पर गमछा, हाथ में हंसिया... फसल कटाई में किसानों का हाथ बंटाते दिखे राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दौरान राहुल गांधी रायपुर के पास कठिया गांव पहुंचे, यहां उन्होंने खेत में किसानों से मुलाकात की और फसल कटाई में उनका हाथ भी बंटाया, इस दौरान सीएम बघेल और डिप्टी सीएम सिंहदेव भी मौजूद थे।

रायपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरे का आज दुसरा दिन है। रविवार को उन्होंने राजधानी रायपुर के समीप कठिया गांव का दौरा किया। गांधी ने धान की कटाई में किसानों और मजदूरों की मदद की और उनसे बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी राहुल गांधी के साथ मौजूद थे।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक पोस्ट भी किया है। पोस्ट में राहुल गांधी हाथ में हंसिया और सिर पर गमछा बांधे नजर आ रहे हैं और किसानों के साथ धान भी काट रहे हैं। ने छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम भी गिनाए हैं। उनका कहना है कि ये छत्तीसगढ़ का ऐसा मॉडल है जिसे पूरे देश में दोहराएंगे।
राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा है कि, 'किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल! छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया:
किसान खुशहाल तो भारत खुशहाल!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) October 29, 2023
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के 5 सबसे बेहतरीन काम, जिन्होंने उन्हें भारत में सबसे खुशहाल बनाया:
धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल
26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी
19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ
… pic.twitter.com/pjiTkOIBKJ
1. धान पर MSP ₹2,640/क्विंटल
2. 26 लाख किसानों को ₹23,000 करोड़ की इनपुट सब्सिडी
3. 19 लाख किसानों का ₹10,000 करोड़ का कर्ज़ा माफ
4. बिजली का बिल आधा
5. 5 लाख कृषि मज़दूरों को ₹7,000/वर्ष
एक ऐसा मॉडल जिसे हम पूरे भारत में दोहराएंगे।'
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव दो चरणों में 7 और 17 नवंबर को होंगे और मतगणना 3 दिसंबर को होगी। 2018 में, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की 90 विधान सभा सीटों में से 43.9 प्रतिशत वोट शेयर के साथ 68 सीटें जीतीं थी।