बीजापुर में नक्सवादियों ने 2 ग्रामीणों की निर्मम हत्या की, 25 दिनों में 10 लोगों की ली जान

बीजापुर जिले में नक्सलवादियों ने 2 ग्रामीणों की क्रूर हत्या कर दी। उन्होनें धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया । जानकारी के मुताबिक, घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है। यहां रविवार को 4 माओवादी नक्सलवादी ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के घरों में घुस गए थे। और फिर लोगों को घरों से बाहर बुलाकर हथियारों से मौत के घाट उतार दिया।

Updated: Jul 21, 2025, 04:38 PM IST

Photo Courtesy: Jagran
Photo Courtesy: Jagran

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार नक्सली गतिविध के रोक-थाम के लिए लगातार कड़े प्रयास कर रही है। प्रशासन उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए विभिन्न ऑपरेशन भी चला रहा है। इसके बावजूद छत्तीसगढ़ में नक्सली घटना बिन बुलाए घटित हो जाती है। जिसका शिकार कई मासूम लोग बन जाते हैं। बीजापुर जिले में नक्सलवादियों ने 2 ग्रामीणों की क्रूर हत्या कर दी। उन्होनें धारदार हथियार से घटना को अंजाम दिया। 

जानकारी के मुताबिक, घटना तर्रेम थाना क्षेत्र की है। यहां रविवार को 4 माओवादी नक्सलवादी ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के घरों में घुस गए थे। और फिर लोगों को घरों से बाहर बुलाकर हथियारों से मौत के घाट उतार दिया। मृतक ग्रामीणों की  पहचान हो चुकी है। इनमें कवासी जोगा (55) वर्ष, निवासी ग्राम छुटवाई और मंगलू कूरसा उम्र (50) वर्ष, निवासी ग्राम तर्रेम के रूप में हुई है। वहीं हमले की जिम्मेदारी नक्सलियों की जगरगुंडा कमेटी ने ली है। 

यह भी पढ़ें: सड़क निर्माण में किया था करोड़ों का घोटाला, कोर्ट ने PWD के दो अफसरों को 3 साल के लिए भेजा जेल

बीजापुर एएसपी शशिकांत चंद्रकांत गवर्णा ने घटना की पुष्टि की है। सूचना मिलने के बाद जवानों की टीम घटनास्थल पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। दरअसल, नक्सलियों ने मुखबिर की सूचना पर अब तक 25 दिनों में 10 लोगों की निर्मम हत्या कर दी है। इनमें 2 छात्र, 2 ग्रमीण सहित 2 शिक्षा दूत भी शामिल है। वहीं पिछले 25 साल में नक्सलियों ने कुल 1821 नागरिकों की जिन्दगी छीनीं।