पश्चिम बंगाल में महाखेला: ममता के हाथ से फिसल गई TMC, 58 विधायकों ने अलग गुट बनाया
पश्चिम बंगाल में ममता की TMC में फूट पड़ गई है। पार्टी के 58 बागी MLA ने विधायक दल का नेता घोषित किया।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में ममता की TMC में फूट पड़ गई है। सोमवार को पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी के 58 बागी MLA ने विधायक दल का नेता घोषित किया। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर समर्थन पत्र भी सौंपा।
दरअसल, पार्टी के विधायकों का एक धड़ा शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मानने से इनकार कर रहा है। शोभनदेब चट्टोपाध्याय को ममता बनर्जी ने नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए चुना है। 60 बागी विधायकों का गुट ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाना चाहते हैं। लेकिन ममता ने ऋतब्रत बनर्जी को कथित तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए TMC से निलंबित कर दिया है।
विधानसभा चुनाव में TMC के 80 विधायक जीते हैं, अलग गुट बनाने के लिए इन्हें नियमों के अनुसार कम से कम दो तिहाई यानी कि 53 विधायक चाहिए। इस गुट ने अपने समर्थन में 58 विधायकों का हस्ताक्षर शामिल है। जावेद खान, संदीपन साहा और सिउली साहा को उपनेता बनाया गया है। वहीं अखरुज्जमान को चीफ व्हिप बनाया गया है। हालांकि बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है। लेकिन अभिषेक बनर्जी का नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े फैसलों को मानने से इनकार किया है।
TMC के अंदर के ये घटनाक्रम रातो रात सामने नहीं आए। मौजूदा राजनीतिक उथल-पुथल की जड़ें उन घटनाओं की एक कड़ी में हैं, जो पिछले कुछ दिनों में घटीं। इसकी पहली वजह तब सामने आई, जब ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा को पार्टी से निकाल दिया गया। हालांकि उन्हें निकाले जाने से पहले, कथित तौर पर दोनों नेताओं ने विधानसभा में स्पीकर के चैंबर के अंदर BJP नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ 15-20 मिनट की बैठक की थी। इस बैठक ने तुरंत ही संभावित राजनीतिक फेरबदल को लेकर अटकलों को हवा दे दी।
इसके तुरंत बाद, गेटवे होटल में एक गुप्त बैठक की खबरें सामने आईं। यह दावा सबसे पहले कुणाल घोष ने सार्वजनिक रूप से किया था। इस खुलासे से उन अफवाहों को और बल मिला कि TMC विधायकों का एक बड़ा तबका अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है। बहरहाल, अब पार्टी के 58 विधायकों ने विधानसभा में पत्र सौंपकर पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी के 58 बागी MLA ने विधायक दल का नेता घोषित किया।




