चंद्रयान की सफल लैंडिंग के बाद शेयर बाजार भी उड़ान पर, धमाकेदार शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार

बुधवार को भारत ने अंतरिक्ष विज्ञान में इतिहास रचते हुए चन्द्रयान 3 मिशन में सफलता पाई। इसी कारण आज भरतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। MTAR कंपनी के शेयर में गुरवार को 9% उछाल आया है।

Publish: Aug 24, 2023, 10:01 AM IST

Image courtesy- NBT
Image courtesy- NBT

मुंबई: भारतीय बाजार आज हरे निशान के साथ खुले हैं। इस समय सेंसेक्स 250 अंकों की बढ़त के साथ 65655 पर और निफ्टी 78 अंक की बढ़त के साथ 19523 पर कारोबार कर रहा है। अच्छे ग्लोबल संकेतों और इसरो के मिशन चन्द्रयान की सफलता के बाद आज दिनभर बाजार में तेजी रहने के आसार हैं। इसरो के साथ शामिल स्पेस सेक्टर से जुड़ीं तमाम कंपनियों के शेयरों में बड़ा उछाल आया है। 

जापान का निक्केई, कोरिया का कोस्पी, चीन का शंघाई बाजार भी पॉजिटिव हैं। कल अमेरिकी बाजारों में तेजी देखने को मिली थी इसी कारण आज भारतीय बाजार हरे निशान से शुरू हुए हैं। इससे पहले भारतीय बाजार बुधवार को लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद हुए थे। BSE सेंसेक्स 213 अंकों की मजबूती के साथ 65433 पर बंद हुआ था। 

गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार प्री ओपनिंग में भी दिखी थी बढ़त। प्री ओपनिंग में सेंसेक्स 166 अंक और निफ्टी 100 अंक की मजबूत के साथ खुला। बाजार की मजबूती में IT शेयर सबसे आगे हैं। इनमें से टाटा स्टील, BHEL, एल एन्ड टी, गोदरेज एयरोस्पेस, मातृ टेक, नेल्को और सेंट्रम इलेक्ट्रोनिक्स के शेयरों में जोरदार तेजी बनी हुई है। इनमें से BHEL, गोदरेज एयरोस्पेस, एल एन्ड टी, टाटा स्टील आदि कम्पनियों ने चन्द्रयान के विभिन्न हिस्से बनाने में मदद की है।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा, विप्रो समेत इंफोसिस के शेयर टॉप गेनर हैं. जबकि जियो फाइनेंशियल में आज फिर भी लोअर सर्किट लग गया है, जिसका भाव गिरकर 215 रुपए के पास आ गया है। जिओ में लगातार तीसरे दिन लोअर सर्किट लगा है। आज निफ्टी के 47 शेयरों में खरीदारी और 4 शेयरों में बिकावली है। वहीं सेंसेक्स के 28 शेयरों में खरीदारी और 2 में बिकावली है। अमेरिका के मार्केट के साथ चीन और जापान के अच्छे ग्लोबल संकेतों के चलते आज बाजार में दिन भर रौनक रहने के आसार हैं।