Bimal Roy Birth Anniversary : इंडस्ट्री के Trendsetter की यादगार फिल्में

फिल्मी जगत के सबसे सफल निर्देशकों में ख्याति प्राप्त विमल रॉय की आज 112 वीं जयंती है। बिमल रॉय सुजाता, बंदिनी और दो बीघा जमीन जैसी सामाजिक कुरीतियों पर कड़ा प्रहार करती फिल्‍मों के लिए जाने जाते हैं। लेकिन खुद बिमल शांत स्वभाव के थे। इसी वजह से फिल्म पत्रकार बीके करंजिया ने बिमल रॉय को ' द साइलेंट थंडर ' उपमा दी थी।

Publish: Jul 13, 2020, 02:16 AM IST

Next 
दो बीघा ज़मीन  : सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर  अवार्ड
1 / 4

1. दो बीघा ज़मीन : सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्मफेयर अवार्ड

बिमल रॉय ज़मींदार परिवार से ताल्लुक रखते थे। पिता की आकस्मिक मृत्यु के बाद पारिवारिक विवाद के कारण वे अपने परिवार के साथ कोलकाता आ गए। ज़मींदारी से बेदखल हुए बिमल रॉय ने जब ' दो बीघा ज़मीन ' का निर्माण किया तो फिल्म सिनेमाई जगत में मील का पत्थर साबित हो गई। बिमल रॉय ने फिल्म में शोषित और शोषक वर्ग के बीच के संघर्ष को पर्दे पर उतारा था। फिल्म में मुख्य किरदार बलराज साहनी और निरूपा रॉय ने निभाया था।

1953 में प्रदर्शित हुई 'दो बीघा ज़मीन' को 1954 में फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार मिला। इसके साथ ही बिमल रॉय को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार मिला।