ब्रोकली जूस के ये फायदे जान आप भी रह जाएंगे हैरान, डायबिटीज को भी करता है कंट्रोल

ब्रोकली में फाइबर और विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं।

Updated: Sep 12, 2023, 04:09 PM IST

ब्रोकली एक हरी सब्जी है। जो गोभी, फूलगोभी और शकरकंद की तरह क्रूसिफेरस परिवार से सम्बन्धित है। इसे यूरोप में पहली बार 6वीं शताब्दी में उगाया गया था। इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। ये फॉस्फोरस, कार्बोहाइड्रेट, बीटा कैरोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, बी6, आयरन, कॉपर, जिंक, विटामिन ए, ई आदि से भरपूर है।

आमतौर पर इस सब्जी का उपयोग सूप, सलाद, इटालियन और चाइनीज फूड बनाने में किया जाता है। लेकिन इसे उपयोग करने का सबसे आसान तरीका है इसका ब्रोकली जूस बनाना। इसे आप कई तरीके से बना सकते हैं और इसके कई फायदे भी हैं। ये हमारी सेहत के काफी फायदेमंद है। इसमें फाइबर औऱ विटामिन सी की भी भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो सेहत के लिए बहुत जरूरी होते हैं। आइए ब्रोकली जूस के फायदे के बारे में विस्तार से जानते हैं।


1. सूजन को करे कम 
ब्रोकली जूस में एंटीऑक्सीडेंट और अमीनो 3 फैटी एसिड होता है। जिसके सेवन से आपकी सूजन की दिक्कत काफी हद तक ठीक हो जाती है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण के कारण दर्द और जलन में भी आराम मिलता है। एलर्जी की समस्या में भी ये बहुत लाभकारी हैं। 

2. हड्डियों के लिए उपयोगी
ये कैल्शियम और विटामिन के की भरपूर होता है। मात्रा जिसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और रोगों को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इसमें फॉस्फोरस, जिंक और विटामिन ए भी पाए जाते हैं, जो ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसे समस्या को रोकने में मदद मिलती हैं।

3. कोलेस्ट्रोल कम करने में मददगार 
ब्रोकली जूस में घुलनशील फाइबर मौजूद होते है, जिसकी मदद से कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद सकती है। इससे आपका पाचन तंत्र भी सही रहता है और एलडीएल कोलेस्ट्रोल को कंट्रोल करने में सहायता मिलती है। इससे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय रोग संबंधी समस्याओं में भी फायदा मिलता है। इसके सेवन से हार्ट स्ट्रोक और दिल की बीमारी का खतरा भी कम रहता है। 

4. इम्यून सिस्टम बनाता है मजबूत
इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम भी मजबूत बना रहेगा। क्योंकि इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं, जिसकी मदद से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता मिलती है और शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है। इससे आपकी स्किन और चेहरे की सुंदरता भी बनी रहती है। 

5. डायबिटीज को रखे कंट्रोल
ब्रोकली जूस में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पाए जाते है। जो डायबिटीज के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से शुगर में भी फायदा मिल सकता है। साथ ही ये इंसुलिन के स्तर को भी संतुलित बनाए रखता है। इसके सेवन से टाइप 3 मधुमेह को कम किया जा सकता है।