पाकिस्तान में आग की चपेट में आई यात्री बस, 16 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 15 लोग घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से करांची जा रही यात्री बस में रविवार की सुबह आग लग गई जिससे उसमें बैठे 40 में से 16 यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गयी।

Updated: Aug 20, 2023, 09:59 AM IST

Image courtesy- Timesnow
Image courtesy- Timesnow

पाकिस्तान। पाकिस्तान में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ यात्री बस में भीषण आग लगने से कई यात्रियों की जान चली गयी। पाकिस्तान पंजाब प्रांत में रविवार सुबह ये दुर्घटना हुई। इस हादसे में 16 लोगों की जलने से मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं करीब 15 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। ये बस पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से करांची जा रही थी। 

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में रविवार सुबह एक बस में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि बस में सवार 40 लोगों को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला। बस में लगभग 16 लोग जिंदा जल गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। जैसे तैसे कुछ लोग बाहर निकल कर अपनी जान बचाने में कामयाब हुए। उनमें से भी 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

पाकिस्तान की जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटना का शिकार हुई बस राजधानी इस्लामाबाद से करांची जा रही थी। रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों का कहना है कि जब बस पिंडी भट्टियां के पास पहुंची। तो बस में अचानक आग लग गई। बस में से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। जिस कारण यात्री बाहर नहीं निकल पाए। आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि पूरी की पूरी बस जलकर खाक हो गई है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि बस अपनी रफ्तार में चल रही थी तभी उसकी टक्कर एक पिक-अप वैन से हो गई। यह वैन में डीजल से भरी हुई थी। इसी कारण आग तेजी लग गयी और डीजल के कारण उसने विकराल रूप ले लिया। हादसा इतना भयानक था कि इसमें 16 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।