MP Ministers Portfolios : अरविंद भदौरिया सहकारिता मंत्री

MP Ministers Portfolios Update : अरविंद भदौरिया ने एमपी में कांग्रेस सरकार गिराने में निभाई अहम् भूमिका

Publish: Jul 13, 2020, 10:39 PM IST

भिंड के अटेर विधानसभा सीट से निर्वाचित अरविंद भदौरिया  को सहकारिता, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री बनाया गया है। अरविंद भदौरिया ने एमपी में कांग्रेस सरकार गिराने में अहम् भूमिका निभाई थी। वे दो बार अटेर विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। 2018 में उन्होंने अटेर विधानसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व विधायक हेमंत कटारे को 37 हज़ार से ज़्यादा वोटों से हराया था। अरविंद भदौरिया बीजेपी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक पदों पर रहे। मध्य प्रदेश भाजपा ने उन्हें संगठन में 5 बार मंत्री और एक बार उपाध्यक्ष बनाया। वह राष्ट्रीय किसान मोर्चा में भी उपाध्यक्ष पद पर रह चुके हैं।

अरविंद भदौरिया ने पहली बार 2008 में अटेर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। जहां भदौरिया ने कांग्रेस के कद्दावर नेता सत्यदेव कटारे को लगभग दो हज़ार वोटों से हरा दिया। इतने बड़े नेता को चुनाव में हराने की वजह से पार्टी के अंदर भदौरिया का कद बढ़ गया। हालांकि 2013 में सत्यदेव कटारे ने पुनः वापसी की। 2016 में कटारे की मृत्यु हो जाने के बाद हेमंत कटारे ने चुनाव लड़ा और जीता भी। उपचुनाव में भदौरिया हेमंत कटारे से महज़ 857 वोटों से हार गए। लेकिन 2018 में भदौरिया ने तगड़ी वापसी करते हुए हेमंत कटारे को लगभग पांच हज़ार वोटों से शिकस्त दे दी।