MP: बुरहानपुर में मां और बेटी के साथ गैंगरेप

Rape in MP: पिंपलगांव क्षेत्र में एक महिला और उसकी नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Updated: Aug 03, 2020, 05:59 AM IST

photo courtesy : INDIA TV
photo courtesy : INDIA TV

बुरहानपुर। कोरोना काल में प्रदेश में आपराधिक घटनाएं ख़ासकर महिलाओं के ख़िलाफ अपराध बढ़ गए हैं। बुरहानपुर के पिंपलगांव क्षेत्र में एक महिला और उसकी नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। शाहपुर थाने की पुलिस फरार अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।अ

शुक्रवार शनिवार की दरमियानी रात को 6 हथियारबंद गुंडों ने 40 वर्षीय महिला और उसकी 12 वर्षीय बच्ची के साथ बन्दुक की नोक पर दुष्कर्म किया। यह घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से तकरीबन 21 किलोमीटर की दूरी पर घटी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ पीड़ित परिवार गिट्टी खदान में चौकीदारी का काम करता है। 6 हथियारबंद बदमाशों ने पहले महिला और बच्ची का अपहरण किया, उसके बाद वे दोनों को खदान के समीप एक केले के खेत में ले गए। जहाँ उन्होंने दोनों ही मां बेटी के साथ इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद बदमाश पैसे और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। 

खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरक्षक तिलक सिंह ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है।आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किए गए हैं। इन दलों को घटनास्थल से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है। सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है।