MP के 10 पुलिसवालों पर UP में केस दर्ज, ट्रक मालिक को अफ़ीम तस्करी के झूठे केस में फंसाया था

ट्रक मालिक की पत्नी कोर्ट में सीसीटीवी फुटेज लेकर पहुंची जिसके आधार पर मध्य प्रदेश के पुलिसवालों पर केस दर्ज हुआ।

Publish: Aug 29, 2023, 12:10 PM IST

Image courtesy- NBT
Image courtesy- NBT

मंदसौर। मध्य प्रदेश के 10 पुलिस वालों पर उत्तर प्रदेश के आगरा में केस दर्ज हुआ है। इन पुलिसकर्मियों पर आरोप है कि इन्होंने एक ट्रक मालिक को अफीम तस्करी के झूठे मामले में फंसाया था। ट्रक मालिक की पत्नी इन पुलिसवालों के खिलाफ सबूत जुटा कर कोर्ट पहुंची। जिसके आधार पर पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज हुआ है।

दरअसल मध्य प्रदेश के 10 अफसरों और कर्मचारियों पर यूपी पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर जून 2023 में केस दर्ज किया गया था। जिसका खुलासा अब जाकर हुआ है। गृह विभाग उत्तर प्रदेश ने इन सभी पुलिसकर्मियों के इस मामले में ट्रक मालिक से अफीम तस्करी के केस के संदिग्ध मामले में 30 लाख रुपए फिरौती के रूप में मांगे गए थे। जिसके बाद आरोपी ट्रक मालिक की पत्नी श्यामा कोर्ट पहुंची और उन्होंने आगरा जिले के टोल बूथ के CCTV फुटेज सबूत के रूप में पेश किए उस ट्रक में बांस की लकड़ी भरी हुई थीं।

इससे मामला संदिग्ध दिखाई दिया और कोर्ट के निर्देश पर 2 जून 2023 को उत्तर प्रदेश के आगरा पश्चिमी थाने में मध्य प्रदेशकेस के पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया था।जिसमें MP के मंदसौर के दो टीआई भरत चावला और राकेश चौधरी समेत आठ पुलिसकर्मी, एक अन्य और 2 मुखबिरों पर केस दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद भी यह पुलिसकर्मी भोपाल-इंदौर और अन्य जगहों पर ट्रांसफर लेकर पोस्टेड हैं। 

हैरानी की बात यह है कि केस दर्ज होने के बाद भी mp पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। इन पुलिसकर्मियों ने मामला विभाग से भो छुपा कर रखा। अब जब यूपी के गृह विभाग ने इन पुलिस वालों की जानकारी मांगी तब जाकर मध्य प्रदेश पुलिस और मालूम चला। म.प्र के रतलाम रेंज डीआईजी ने इस मामले में कहा कि हमने गृह विभाग मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को इन पुलिसकर्मियों पर दर्ज केस और इनकीं वर्तमान पोस्टिंग की जानकारी भेज दी है। 

बता दें सदिग्ध केस में आरोपी ट्रक मालिक की पत्नी मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के थानों में सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट पहुंची थी जहाँ उसके बयान के और पेश किए गए सबूत के आधार पर कोर्ट ने केस दर्ज करने के साथ केंद्रीय एजेंसी NCB से इस केस की जांच करने को कहा था अब यह मामला NCB के हाथ में है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस केस का खुलासा होगा।