भगोरिया उत्सव अब मध्य प्रदेश का राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर, सीएम शिवराज का ऐलान

सीएम शिवराज ने यह घोषणा अलीरापुर में भगोरिया महोत्सव के दौरान की

Updated: Mar 06, 2023, 06:55 PM IST

भोपाल। जनजातीय पर्व भगोरिया को अब राजकीय पर्व बनाने का फैसला किया गया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इसे राजकीय पर्व बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही इसे सांस्कृतिक धरोहर के तौर पर पहचाने जाने का ऐलान किया गया है। इसके साथ ही सीएम ने छीतू किराड़ का स्मारक बनाए जाने की घोषणा भी की है। वहीं उन्होंने सोरवा किले की जीर्णोद्धार कराए जाने का भी वादा किया। 

सीएम शिवराज ने यह ऐलान अलीराजपुर में भगोरिया महोत्सव में हिस्सा लेने के दौरान किया। सीएम शिवराज ने कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा कि जनजातीय कलाएं और परंपराएं अद्भुत हैं, ऐसे में राज्य सरकार इनके संरक्षण और संवर्धन में कोई कमी नहीं छोड़ेगी।

सीएम शिवराज ने अपने संबोधन में कहा, जनजातीय परंपरा का अभिन्न उत्सव भगोरिया अब से राजकीय पर्व और सांस्कृतिक धरोहर माना जाएगा। हमारे जनजातीय पर्व और लोक कलाएँ बनीं रहें, उनका उत्सव और आनंद बना रहे इसके लिए सरकार भी इन पर्वों के आयोजन में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।सन् 1883 में अंग्रेजों को भारत की ताकत बताने वाले बाबा छीतू किराड़ जी हमारे गौरव हैं। हमने तय किया है कि सोरवा किले का पूरा जीर्णोंद्धार करवाया जायेगा और बाबा छीतू किराड़ जी का भव्य स्मारक बनवाया जायेगा।

सीएम के संबोधन के दौरान कहा कि अलीराजपुर की जनता चाहती है कि उनके खेतों तक नर्मदा का पानी पहुंचे। इसलिए हमारी सरकार जनजातीय भाई बहनों तक पानी पहुंचाने के भरसक प्रयास कर रही है। सीएम ने कहा कि इस समय सोंडवा के पास से नर्मदा का पवित्र जल अलीराजपुर शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। सीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि सोंडवा के 106 गांवों में पानी के लिए सर्व कराया जाएगा।

हाल ही में मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमल नाथ भी भगोरिया उत्सव में शिरकत करने पहुंचे थे। कमल नाथ भगोरिया उत्सव में आदिवासियों के साथ थिरके भी थे। अब कमल नाथ के इस उत्सव में शामिल होने के तीन दिन के भीतर ही सीएम शिवराज भगोरिया उत्सव पहुंच गए और एक के बाद एक घोषणाएं कर दी। सीएम शिवराज की इन घोषणाओं को इस वर्ष के अंत में मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आदिवासी वोटरों के लुभाने के तौर पर देखा जा रहा है। 

 

 

 

खबर जारी है..