Lockdown 4.0 : मजदूरों को केरल से लाने की कवायद
Corona Madhya pradesh : दिग्विजय सिंह ने लिखा केरल के मुख्यमंत्री को पत्र

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने केरल में फंसे मजदूरों को मध्यप्रदेश वापस भेजने का अनुरोध किया है।
Click फंसे छात्रों की मदद में आगे आए दिग्विजय
सिंह ने लिखा है कि कोरोना के कारण देशव्यापी लॉकडाउन है, ऐसे में केरल के विभिन्न जिलों में रह रहे 195 मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और वो मजदूर अपने प्रदेश लौटना भी चाहते हैं। अत: केरल सरकार मध्यप्रदेश के मजदूरों को वापस भेजने के लिए मध्यप्रदेश सरकार से समन्वय बनाकर भेजने में मदद करे। आपको बता दें कि इससे पहले दिग्विजय सिंह राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र के मुख्य मंत्रियों से भी मजदूरों के भेजने के लिए पत्र लिख चुके हैं।