भाजपा के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं कोई सुरक्षित नहीं, उज्जैन रेप केस पर बोलीं प्रियंका गांधी
उज्जैन में 12 वर्ष की बालिका जिस प्रकार खून से लथपथ भटकती हुई मिली वह दुर्भाग्यपूर्ण है एवं उसके सहयोग के लिए बहुत देर के बाद लोग सामने आए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण, शर्मनाक एवं हमारे समाज के लिए कलंक है: उमा भारती

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की नाबालिग बच्ची के साथ हैवानियत की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस शर्मनाक घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, भाजपा नेत्री उमा भारती समेत तमाम लोगों ने आक्रोश जताया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा के कुशासन तंत्र में महिलाएं, बच्चियां कोई सुरक्षित नहीं हैं।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी। ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?'
भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 28, 2023
ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल…
मामले पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। राज्यसभा सांसद सिंह ने कहा कि यह उज्जैन महाकाल थाना क्षेत्र की घटना है। उज्जैन पुलिस के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। अपराधियों को तत्काल गिरफ़्तार कर उन्हें सख़्त से सख़्त सजा मिलनी चाहिए। जिस क्षेत्र से यह बच्ची गुज़री है वहाँ के लोगों के लिए शर्म की बात है।
भाजपा नेत्री व पूर्व सीएम उमा भारती ने भी इस घटना को समाज के लिए कलंक बताया है। उमा भारती ने एक ट्वीट में लिखा, 'हमारे प्रदेश की महानगरी उज्जैन में एक 12 वर्ष की बालिका जिस प्रकार खून से लथपथ भटकती हुई मिली वह दुर्भाग्यपूर्ण है एवं खबर के अनुसार उसके सहयोग के लिए बहुत देर के बाद लोग सामने आए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण,शर्मनाक एवं हमारे समाज के लिए कलंक है। अपराधियों के इस जघन्यतम कृत्य पर कठोरतम कार्यवाही होना चाहिए।'
1. मैंने अखबार में पढ़ा कि हमारे प्रदेश की महानगरी उज्जैन में एक 12 वर्ष की बालिका जिस प्रकार खून से लथपथ भटकती हुई मिली वह दुर्भाग्यपूर्ण है एवं अखबार की खबर के अनुसार उसके सहयोग के लिए बहुत देर के बाद लोग सामने आए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण,शर्मनाक एवं हमारे समाज के लिए कलंक है।
— Uma Bharti (@umasribharti) September 27, 2023
बता दें कि महाकाल की नगरी उज्जैन में दिल्ली के निर्भया जैसा दुष्कर्म कांड सामने आया है। यहां दुष्कर्म के बाद नाबालिग के प्राइवेट पार्ट्स को नुकसान पहुंचाया गया। ढाई घंटे तक वह अर्धनग्न अवस्था में महाकाल की नगरी में घूमती रही। किसी ने मदद तक नहीं की। इस घटना ने मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। वहीं, मामला तूल पकड़ने के बाद राज्य सरकार ने एसआईटी गठित की है, साथ ही कुछ संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया है।