भोपाल से MP में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत, देशभर में 6 लाख गांवों तक राहुल का संदेश पहुंचाने की योजना
आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस से कांग्रेस का हाथ से हाथ-जोड़ो अभियान शुरू हो गया है। इस मौके पर मध्य प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम में अपने अपने राज्यों में अभियान की शुरूआत की।

नई दिल्ली/भोपाल। भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को आगे बढ़ाते हुए कांग्रेस ने आज से देशभर में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस ने एकसाथ सभी राज्यों में इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान देशभर में अलग अलग रंग देखने को मिले। मध्य प्रदेश में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर इस अभियान की शुरुआत की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ गुरुवार सुबह भोपाल के हुजूर विधानसभा अंतर्गत ग्राम मुंगालिया छाप पहुंचे। यहां उन्होंने अपने इष्टदेव हनुमान जी की पूजा अर्चना कर इस अभियान की कामयाबी के लिए प्रार्थना की। तत्पश्चात मध्य प्रदेश में 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का शुभारंभ हुआ।
आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर @INCMP अध्यक्ष श्री @OfficeOfKNath ने मध्यप्रदेश में #HaathSeHaathJodo का अभियान का शुभारंभ किया।
— Congress (@INCIndia) January 26, 2023
ये अभियान 26 जनवरी से 26 मार्च तक देशभर में लोगों तक पहुंचेगा। pic.twitter.com/oaNJdKoVjO
इस दौरान पूर्व सीएम ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे देश की संस्कृति दिल, संबंध और रिश्तों को जोड़ने की संस्कृति है, उस संस्कृति पर बड़ा हमला किया जा रहा है, धर्म जाति अथवा भाषा के नाम पर समाज को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाला चुनाव हमारी संस्कृति और हमारे संविधान की रक्षा करने का अवसर है। आप सबके सामने यह एक बड़ी जिम्मेदारी है कि कैसा देश और कैसा प्रदेश हम आने वाली पीढ़ियों को सौंपना चाहते हैं।'
उधर छत्तीसगढ़ में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। राजधानी रायपुर के गांधी मैदान से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करते हुए मरकाम ने कहा कि एकता और भाईचारे के लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी के संदेश एवं मोदी सरकार की विफलताओं को कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचाएंगे। अन्य राज्यों से भी इस अभियान के शुरुआत की तस्वीरें आई है।
आज @INCChhattisgarh में प्रदेश अध्यक्ष @MohanMarkamPCC जी एवं प्रभारी @MPArunYadav जी के नेतृत्व में #HaathSeHaathJodo अभियान की शुरूआत हुई।
— Congress (@INCIndia) January 26, 2023
इस अभियान के तहत हम जन-जन तक @RahulGandhi जी का संदेश और भ्रष्ट भाजपा सरकार का सच उजागर करती चार्जशीट पहुंचाएंगे। pic.twitter.com/8K1hkrxMt8
कांग्रेस ने कहा है कि "भारत जोड़ो यात्रा" को मिले बेशुमार प्यार के बाद 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' को भी जनता का समर्थन मिलेगा। ये हमें पूरा भरोसा है। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता 6 लाख गांव, 2.5 लाख ग्राम पंचायत और 10 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे। इस दौरान वे मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएंगे और राहुल गांधी का संदेश जन-जन को सौंपेंगे।
'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरुआत हो गई है।
— Congress (@INCIndia) January 26, 2023
इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता
6 लाख गांव
2.5 लाख ग्राम पंचायत
10 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र तक पहुंचेंगे
हम मोदी सरकार की विफलताओं को जनता तक पहुंचाएंगे और राहुल जी का संदेश जन-जन को सौंपेंगे।#HaathSeHaathJodo
इस अभियान के लिए राहुल गांधी ने जनता के नाम एक पत्र लिखा है। इसमें कांग्रेस के नेतृत्व में एक स्वर्णिम भारत का वादा किया गया है। इस पत्र को कांग्रेस पार्टी घर-घर ले जाकर लोगों को सौंपेगी। यह अभियान दो महीने बाद 26 मार्च को खत्म होगा। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अंतिम पड़ाव में है। 7 सितंबर 2022 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर पहुंची। 125 दिन में राहुल देश के 13 राज्यों से गुजरे। यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी।