शहडोल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 40 घायल, पांच की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के शहडोल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। यहां बुढ़ार से शहडोल की ओर आ रही बस लालपुर के पास हादसे का शिकार हो गई। इसमें करीब 40 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Publish: Jul 03, 2023, 04:47 PM IST

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आई है। जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।

घटना बुढ़ार से शहडोल के बीच पड़ने वाले लालपुर में हुई है। बताया जा रहा है पक्षीराज ट्रेवल्स की बस क्रमांक MP-18 P6987 बुढ़ार से शहडोल की ओर जा रही थी। जैसे ही बस लालपुर के पास पहुंची. ड्राइवर ने किसी कारण से बस से नियंत्रण खो दिया और बस एक कच्चे मकान में जा घुसी और पलट गई।

यह भी पढ़ेंः इंदौर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, नगर निगम मुख्यालय को घेरा, पुलिस ने चलाए वॉटर कैनन

अनियंत्रित बस के पलटने और कच्चे मकान में घुसने से बस और मकान दोनों का नुकसान हुआ है। हालांकि, मकान में मौजूद लोगों को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन, बस में सवार यात्री घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार करीब 40 लोगों को चोटें आई है। इसमें से 5 लोग गंभीर है। जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः महाराष्ट्र सरकार के दिन गिने-चुने बचे हैं, राज्य को जल्द नया सीएम मिलेगा: संजय राउत

मामला सोहागपुर थाना अंतर्गत कंचनपुर स्थित सर्राफा नदी पुल के पास का है। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार बस दो बार सड़क पर पलटते हुए घर मे जा घुसी। घटना की जानकारी मिलने क बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। इसके साथ ही वहां पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटना किस कारण हुई ड्राइवर ने कंट्रोल कैसे खोया अभी इस बात की जांच की जा रही है.