लड़की को अगवा करने जबरन घर में घुसे आरोपी, लड़की के परिवार से मारपीट का आरोप

इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र के घोडाबड़ में लड़की का अपहरण करने की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: Mar 06, 2021, 09:44 AM IST

Photo Courtesy : Dainik Bhaskar
Photo Courtesy : Dainik Bhaskar

इंदौर। इंदौर के सिमरोल थाना क्षेत्र में बदमाशों ने लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। लड़की के एकतरफा प्यार में प्रेमी ने अपने साथियों के साथ लड़की का जबरन अपहरण करने की कोशिश की। आरोपी व्यक्ति अपने 15 20 साथियों को लड़की को उसके घर से उठाने आया था। इस दौरान लड़की के परिवार ने जब विरोध किया तो बदमाशों ने लड़की के भाई और पूरे परिवार के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस पूरे प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल यह घटना सिमरोल थाना क्षेत्र के घोडाबड़ गाँव की है। राहुल नामक व्यक्ति बाइक पर सवार होकर अपने 15-20 साथियों के साथ होकर लड़की का अपहरण करने की मंशा से उसके घर तक पहुँच गया। रात के करीबन दस बज रहे थे। लड़की सहित उसका पूरा परिवार घर में सो रहे थे। तभी अचानक दरवाज़े को खटखटाने की आवाज़ आई। लड़की ने जब दरवाज़ा खोला तो राहुल अपने तीन साथियों के साथ जबरन घर में दाखिल हो कर लड़की को खींचने की कोशिश करने लगा। लड़की की आवाज़ सुनकर उसका बड़ा भाई संतोष अपनी बहन को छुड़ाने आया। लड़की की भाभी और मां ने भी बदमाशों का विरोध किया। 

लेकिन बदमाशों ने लड़की के भाई और उसके परिवार के साथ मारपीट की। बदमाशों के लड़की के पूरे परिवार को लाठी और डंडों से पीटा। इस बीच बदमाश लड़की को खींचकर अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे, तभी संतोष और उसका परिवार चिल्लाने लगा। शोर सुनकार पड़ोस में रहने वाले लोग जग गए। संतोष के घर से आवाज़ आती देख जैसे ही पड़ोसी संतोष के घर की तरफ भागे, बदमाश फरार होगे। 

इस घटना के बाद संतोष ने राहुल और उसके साथियों की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई। संतोष ने पुलिस को बताया कि राहुल नाम का लड़का लंबे समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। संतोष ने पुलिस को बताया कि उसने राहुल को अपनी बहन से दूर रहने के लिए काफी समझाया भी था।इसी बात को लेकर खुन्नस खाया राहुल अपने साथियों के साथ आ धमका और उसने संतोष की बहन जबरन अपहरण करने की कोशिश भी की। संतोष ने इस पूरे मामले में राहुल और उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।