गेट पर मां को मृत मिला बेटे का शव, परिजनों ने जताई हत्या का आशंका

इंदौर के भवरकुआं इलाके का मामला, मृतक व्यक्ति पर दर्ज थे कई मुकदमे

Publish: Mar 15, 2023, 03:18 PM IST

Photo Courtesy : Amar Ujala
Photo Courtesy : Amar Ujala

इंदौर। इंदौर में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई । बुधवार सुबह को मृतक व्यक्ति की मां ने गेट के पास अपने बेटे का शव पड़ा हुआ देखा। गौर से देखने पर पता चला कि युवक की सांसें नहीं चल रही हैं। इसके बाद परिवार सहित पूरे मोहल्ले में हड़कंप मचा हुआ है। परिवार ने युवक की हत्या की जाने का आशंका जताई है। 

यह मामला इंदौर के भवरकुआं क्षेत्र का है। बुधवार सुबह नींद खुलने पर चेतन की मां जब बाहर कमरे में गई तो वह अचेतन अवस्था में गेट के पास नीचे पड़ा हुआ था। चेतन को अचेतन अवस्था में देख मां को शंका हुई और जल्द ही युवक की मां की शंका मातम में बदल गई। चेतन की मौत हो चुकी थी। 

जल्द ही परिजन समेत पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। तत्काल ही पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने चेतन की हत्या की आशंका जताई। हालांकि पुलिस को चेतन के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले। आस पड़ोस में पता करने पर लोगों ने भी यही कहा कि उन्होंने रात में किसी तो अंदर बाहर आते जाते नहीं देखा। 

परिवार द्वारा जताई जा रही हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस को प्रारंभिक तौर पर यही लग रहा है कि सोते वक्त चेतन को संभवतः अटैक आया और उसकी मौत हो गई। मृतक चेतन अपराधिक प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे भी दर्ज थे। उसकी पत्नी भी अपने बच्चों के साथ उससे अलग रहा करती थी।