खंडवा में नर्मदा में बहने लगे श्रद्धालु, गोताखोरों ने बचाई जान

ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़े जाने कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके बाद श्रद्धालु चट्टानों में फंसे रह गए

Updated: Apr 09, 2023, 01:50 PM IST

खंडवा। खंडवा में ओंकारेश्वर के दर्शन करने आए श्रद्धालु एक बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए। नर्मदा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण 20 से अधिक श्रद्धालु पानी के तेज़ बहाव में बह गए। हालांकि मौके पर मौजूद गोताखोरों ने उनकी जान बचा ली। 

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से करीब 14 की संख्या में ओंकारेश्वर के दर्शन करने आए श्रद्धालु नर्मदा में चट्टान पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान कुछ अन्य श्रद्धालु भी नदी में नहा रहे थे। इसी बीच ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़ दिया गया, जिस वजह से वे सभी पानी के तेज़ बहाव में बहने लगे।

हालांकि जैसे तैसे उन्होंने अपने आप को चट्टान के सहारे बचाने की कोशिश की और उसे पकड़ कर रखने का प्रयास करने लगे। इसी बीच श्रद्धालुओं का हाहाकार मच गया। वह मदद के लिए चिल्लाने लगे। जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने रस्सी के ज़रिए उन्हें बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। 

इस पूरे घटनाक्रम पर बांध प्रशासन की ओर से भी स्पष्टीकरण आ गया है। बांध प्रशासन के मुताबिक पानी छोड़े जाने की पहले ही सूचना दी गई थी। पानी छोड़े जाने से पहले सायरन भी बजाया गया था लेकिन श्रद्धालु नहीं माने।

 

खबर जारी है...