करोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी गाड़ियां, EOW के छापे में धनकुबेर निकला जल संसाधन विभाग का टाइम कीपर

मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ईओडब्ल्यू ने जल संसाधन विभाग के टाइम कीपर कैलाश चंद्र मिश्र के घर छापेमारी की, अकूत संपत्ति देखकर अफसरों के भी होश उड़ गए।

Updated: Oct 01, 2022, 08:16 AM IST

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। इन दिनों ईओडब्ल्यू की टीम जिस अधिकारी अथवा कर्मचारी के घर रेड मार रही है, वो धकुबेर निकलता है। हाल ही में शासकीय क्लर्क के पास भी करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ था। ऐसा ही एक मामला निवाड़ी से सामने आया हैं।

EOW सागर और जबलपुर की टीम ने भ्रष्टाचार की शिकायत पर जल संसाधन विभाग के टाइम कीपर कैलाश चंद्र मिश्र के घर छापेमारी की। पता चला कि मिश्रा करोड़पति निकला। शुरुआती जांच में उसके पास कमाई से 110 गुना अधिक संपत्ति का खुलासा हुआ।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहरू वार्ड, पृथ्वीपुर सिमरन मुख्य मार्ग पर मकान के अलावा 1.16 एकड़ कृषि भूमि, 1 एकड़ कृषि भूमि, 2.3 एकड़ कृषि भूमि, जेसीबी, एक्सयूवी 500 वाहन, फॉर्च्यूनर कार वाहन, रॉयल इनफील्ड वाहन, हौंडा सी बी शाइन वाहन, हौंडा शाइन वाहन होने की जानकारी सामने आई है।