शिवपुरी के मनियर तालाब फूटने का खतरा, ओवर फ्लो मार्ग पर अतिक्रमण कर बने घर खाली करवाने की कवायद जारी

शिवपुरी का एतिहासिक मनियर तालाब हुआ फुल, फूटने की आशंका, ओवरफ्लो के रास्ते में आए मकान को गिराया, सैकड़ों लोगों को विस्थापित करने की कोशिश जारी, लोग घरों से हटने को तैयार नहीं

Updated: Aug 06, 2021, 07:08 AM IST

Photo Courtesy: Bhaskar
Photo Courtesy: Bhaskar

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में गुरूवार रात से जारी भारी बारिश का दौर शुक्रवार को जारी है। अन्य जिलों की ही तरह शिवपुरी शहर में भी वर्षा हो रही है। जिले में 1 जून से 6 अगस्त तक 131 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यहां 969.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिसके कारण यहां का मनियर तालाब लबालब भर गया है। तालाब से पानी ओवरफ्लो हो रहा है। सुरक्षा में मद्देनजर प्रशासन ने आसपास के करीब 50 से ज्यादा मकानों को खाली करवा दिया है। लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। वहीं बहुत से लोग अपना घर छोड़ने को तैयार ही नहीं हैं। जिसके लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। रात में पानी ज्यादा होने की खबर आने के बाद रात करीब 3 बजे से लोगों को घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों पर भेजने का काम जारी है। 

मनियर तालाब के ओवर फ्लो के मार्ग पर लोगों ने अतिक्रमण कर के घर बना लिए हैं। इस बारे में शिवपुरी के SDM अरविंद वाजपेई ने बताया है कि करीब आधा सैकड़ा मकान जमीन का अतिक्रमण कर बनाए गए हैं। हद तो तब हो गई जब एक शख्स का घर ठीक उसी स्थान पर बना मिला जाहां से पानी की निकासी शुरू होती है। प्रशासन ने पानी का मार्ग अवरुद्ध करने वाले मकान को गिराने का फैसला लिया है। वहीं आसपास के दूसरे मकानों को खाली करवा कर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

और पढ़ें: बारिश में पत्तों की तरह बह गए शिवराज सरकार में बने 4 पुल, 3 हजार करोड़ से ज्यादा थी लागत

प्रशासन का मानना है कि अगर औऱ ज्यादा भारी बारिश के कारण तालाब से पानी बहता है तो उसे खाली किया जा सके और तालाब के साथ लोगों की जानमाल का भी कोई खतरा ना रहे।

और पढ़ें: ग्वालियर बाढ़ पीड़ितों के लिए सीएम शिवराज ने किया मुआवजे का ऐलान, घर, पशु, फसल का सर्वे कर भरपाई का वादा

शिवपुरी में तीन दिन से लागाताब रुक-रुक का बारिश होती रही, जिसकी वजह से कई इलाकों में पानी भर गया। सिंध नदी उफान पर है। जिसके बाद बाढ़ में फंसे  लोगों की मदद के लिए सेना और NDRF की मदद ली गई। जिसके बाद सैकड़ों लोगों को सुरक्षित निकाला जा सका।  

और पढ़ें: यशोधरा राजे ने बाढ़ के लिए ठहराया भू माफियाओं को जिम्मेदार, तालाबों में कॉलोनियां काटने पर बाढ़ आएगी ही

दरअसल यहां पर पिछले साल भी इसी तरह की स्थिति बनी थी। शिवपुरी शहर की मनियर बस्ती के आधा सैकड़ां घरों में तालाब का पानी भर गया था। यहां पर तालाब के पास के एक पुराना नाला बंद कर कॉलोनाइजर ने मकान बनवा दिए थे । जिससे पानी बाहर नहीं निकल पा रहा था। जिसकी वजह से सैकड़ों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।