MP Election 2023: आज इंदौर और धार में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, कमलनाथ भी रहेंगे मौजूद

प्रियंका दोपहर 1.20 बजे एयरपोर्ट पर आएंगी और वहां से कुक्षी जाएंगी। दोपहर 4.10 बजे लौटने के बाद 4.35 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगी। शाम 6.35 बजे वे विशेष प्लान से दिल्ली रवाना होंगी।

Updated: Nov 06, 2023, 10:26 AM IST

इंदौर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को इंदौर और धार के कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे। इंदौर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के आगमन की बड़े स्तर पर तैयारियां कि है। इंदौर 5 विधानसभा क्षेत्र के रोबोट स्क्वायर पर करीब 30 हजार कुर्सियां लगाई जा रही हैं।

प्रियंका गांधी दोपहर 1.20 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर आएंगी और वहां से कुक्षी जाएंगी। यहां वह डही पुलिस ग्राउंड पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका धार जिले के कुक्षी, गंधवानी, मनावर, सरदारपुर सहित पड़ोसी जिलों आलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी जैसे आदिवासी बहुल जिलों के कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से मतदान की अपील करेंगी।

यह भी पढ़ें: MP Election 2023: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे का वीडियो वायरल, करोड़ों रुपए के लेनदेन की कर रहे हैं बात

यहां से करीब दोपहर 4.10 बजे लौटने के बाद 4.35 बजे वह इंदौर 5 विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सभा स्थल पर पहुंचेंगी। इंदौर-5 विधानसभा पिछली बार कांग्रेस मात्र 1132 वोट से हार गई थी। शहर की सबसे बड़ी इस विधानसभा को जीतने के लिए प्रियंका गांधी कांग्रेसियों को एकजुट करने सोमवार को इंदौर आ रही हैं। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद प्रियंका शाम 6.35 बजे वे विशेष प्लान से दिल्ली रवाना होंगी।