लप्पू सी सरकार बा, गप्पू इनकर सरदार बा, नेहा सिंह राठौर का MP में का बा पार्ट 2 रिलीज
उत्तर प्रदेश और बिहार की सियासत में का बा गाने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने बीते दिनों एमपी में का बा गाया था। अब उन्होंने इसका पार्ट 2 जारी किया है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में 50 फीसदी कमीशन को लेकर सियासी बवाल जारी है। सरकार द्वारा 50 फीसदी कमीशनखोरी की बात अब लोक गीतों में भी शामिल किया जाने लगा है। लोकगायिका नेहा सिंह राठौर ने MP में का बा पार्ट-2 रिलीज किया है। इसमें उन्होंने सीएम शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि लप्पू सी सरकार बा, गप्पू इनकर सरदार बा।
नेहा सिंह ने अपने नए गाने में शिवराज सरकार पर कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार, घोषणा मशीन होने का दावा करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने सीएम शिवराज की तुलना एक चोर से कर दी है। नेहा के नए गीत को लोग खूब शेयर कर रहे हैं। एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ ने भी नेहा के गाने को शेयर किया है। उन्होंने इसका शीर्षक मध्य प्रदेश की कहानी, लोकगीत की ज़ुबानी…दिया है।
मशहूर लोकगायिका नेहा राठौर को सुनिये-
— MP Congress (@INCMP) August 13, 2023
एमपी में का बा,
सरकार कमीशनखोर बा,
कुल देशवा भर मे शोर बा,
भ्रष्टाचार के चलत महोत्सव,
ममवा लागत चोर बा,
एमपी में का बा…
50% कमीशन के सरकार बा,
जनता अब के ऊब गईल बा,
बदलाव के बयार बा,
लप्पू सी सरकार बा,
गप्पू इनकर सरदार बा,
ई घोषणामशीन के,… pic.twitter.com/U8s6QtweIe
इससे पहले 13 जुलाई को नेहा ने अपने गीत का पहला पार्ट जारी किया था। तब उन्होंने सीधी पेशाब कांड को लेकर हमला किया था। इसके अलावा अपने गायन के जरिए नेहा सिंह राठौर ने महाकाल लोक घोटाला, पटवारी भर्ती घोटाला और व्यपामं जैसे घोटाले को लेकर शिवराज सिंह चौहान को घेरा था। नेहा के खिलाफ केस भी दर्ज हुए थे।
नेहा सिंह राठौर ने अपने 'एमपी में का बा' गाने में शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना योजना पर भी निशाना साधा था। नेहा ने कहा था कि लाड़ली बहना को रोजगार दो-एक हज़ार रूपए नहीं। गाने के अंत में नेहा सिंह राठौर ने तल्ख टिप्पणी करते हुए हुए शिवराज सिंह चौहान की तुलना कंस और शकुनि से की और उन्हें कलयुग का मामा बताया था।