MPESB ने एएसआई, टाइपिस्ट और सूबेदार के 500 पदों पर निकाली वैकेंसी, 3 अक्टूबर से भरे जाएंगे फॉर्म

परीक्षा 10 दिसंबर 2025 से प्रदेश के 11 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल को एएसआई, टाइपिस्ट और सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था।

Publish: Sep 20, 2025, 12:54 PM IST

Photo Courtesy: ETV Bharat
Photo Courtesy: ETV Bharat

भोपाल। मध्य प्रदेश में लंबे समय से नौकरी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीईएसबी) ने प्रदेश में विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकाली है। इनमें सूबेदार, शीघ्र लेखक सहित सहायक उपनिरीक्षक के पद शामिल हैं। 3 अक्टूबर से इसकी फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी।

एमपीईएसबी ने कुल 500 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक भरे जाएंगे। वहीं परीक्षा 10 दिसंबर 2025 से प्रदेश के 11 जिलों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में आयोजित की जाएगी। बता दें गृह विभाग के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय ने कर्मचारी चयन मंडल को एएसआई, टाइपिस्ट और सूबेदार के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा था। 

यह भी पढ़ें: भोपाल के शूटर्स पर चला प्रशासन का शिकंजा, 30 के लाइसेंस रद्द, कई पर आपराधिक मामले दर्ज

जिसके बाद मंडल ने सूबेदार (अनु सचिवीय), शीघ्रलेखक और सहायक उप निरीक्षक (अनु सचिवीय) पदों पर भर्ती की तैयारियां पूरी कर ली है। पहली पाली में परीक्षा सुबह 7:30 बजे से शुरू होगी। 8:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम है। 9:30 से 11:30 बजे के बीच परीक्षा होगी। वहीं, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी 1:30 बजे तक रिपोर्टिंग टाइम रहेगा। 2:30 से 4:30 बजे तक परीक्षा होगी। सामान्य वर्ग और अनारक्षित अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपए, वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस के लिए परीक्षा शुल्क 250 रुपए रहेगा।