भोपाल के शूटर्स पर चला प्रशासन का शिकंजा, 30 के लाइसेंस रद्द, कई पर आपराधिक मामले दर्ज
प्रशासनिक जांच अभियान में शूटर्स खिलाफ झूठी जानकारी तथा दस्तावेज छुपाए जाने की गड़बड़ी पाई गई।

भोपाल। जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल के 30 से अधिक शूटर्स पर प्रशासनिक कार्रवाई की। यह शूटिंग खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होते थे जिन पर पुलिस ने शिकंजा कंसा है। कलेक्टर ने शूटर्स के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। पुलिस द्वारा चलाए गए जांच अभियान में इनके खिलाफ झूठी जानकारी तथा दस्तावेज छुपाए जाने की गड़बड़ी पाई गई।
प्रशासनिक कार्रवाई एक महीने तक चली जिसमें शहर के 80 से अधिक शूटर्स के रिकॉर्ड खंगाले गए। जिसमें 30 शूटर्स पर सख्त एक्शन लेते हुए लाइसेंस रद्द किए गए। वहीं कुछ के निलंबित हुए हैं। इस जांच में एक बड़ा नाम भी सामने आया है। दरअसल मछली परिवार से जुड़े शूटर शाहिद अहमद का नाम आया है। शाहिद का गन लाइसेंस सस्पेंड किया गया। साथ ही जानकारी मिली कि शाहिद का पहले से क्रिमिनल रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे छिपाकर उसने लाइसेंस लिया था।
यह भी पढ़ें: MP में कांग्रेस नेताओं ने किया वोट चोरी का दावा, इस विधानसभा में साढ़े सात हजार वोट काटे जाने का आरोप
छानबीन में सामने है कि तीन शूटर्स पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें 30 नामों में से 27 मुस्लिम नाम है, जो सवालों के घेरे में हैं। गड़बड़ी सामने आने के बाद रिपोर्टको बैरागढ़ एसडीएम रविशंकर राय और पुलिस अधिकारियों ने कलेक्टर को जांच सौंपी थीं। वहीं बैरागढ़ एसडीएम द्वारा तैयार रिपोर्ट में शूटर्स का कोटा आधा करने की बात की गई।