धार में हत्या का आरोपी एनकाउंटर में घायल, गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने पैर में मारी गोली

धार में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी बुधवार रात भागने की कोशिश में पुलिस के साथ हुए एनकाउंटर में घायल हो गया।

Updated: Apr 27, 2023, 09:43 AM IST

धार। मध्य प्रदेश के धार में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। बसंत विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी के पैर में पुलिस ने गोली मार दी। एनकाउंटर के बाद पुलिस ने मांडू रोड पर देलमी के समीप गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आरोपी पर फायर किए जिससे एक गोली उसके पैर में लगी है। आरोपी दीपक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी दीपक ने बसंत विहार कॉलोनी में युवती की गोली ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की चार टीमें घाटाबिल्लोद, पीथमपुर और इंदौर में तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मांडू रोड के देलमी के समीप समीप छुपा हुआ है। सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे टीम के साथ आरोपी को पकड़ने के लिए रवाना हुए। पुलिस टीम को देख आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस भी फायरिंग की जिससे एक गोली युवक के पैर पर लगी है। 

आरोपी को गंभीर अवस्था में धार के निजी चिकित्सालय भिजवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से पिस्टल और एक बाइक को जब्‍त किया है। बता दें कि आरोपी दीपक ने ब्रह्माकुंडी निवासी पूजा मालवीय की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद प्रशासन ने उसका मकान ढहा दिया। ASP देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि यह एकतरफा प्यार और छेड़खानी का मामला है। युवती ने पहले आरोपी मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया था। आरोपी उस पर लगातार शादी का दबाव बना रहा था। युवती इससे इनकार कर रही थी। इसी बात को लेकर उसने युवती की हत्या कर दी।