छिंदवाड़ा में श्रद्धालुओं पर चढ़ा अनियंत्रित पिकअप, तीन ज़ख्मी नागपुर किए गए रेफर

छिंदवाड़ा के जाम सावली मंदिर की ओर निकल रही थी श्रद्धालुओं की पदयात्रा, भीड़ के पीछे डीजे लेकर चल रहा था पिकअप, ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने खोया नियंत्रण, पिकअप की चपेट में आए तीन श्रद्धालु, नागपुर किए गए रेफर

Publish: Dec 25, 2021, 11:50 PM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने कारण एक पिकअप पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। जिस वजह से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल के जाया गया। जिसके बाद उन्हें नागपुर रेफर कर दिया गया। 

शनिवार को सौसर स्थित जाम सावली वाले प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पर भक्तों का हुजूम एकत्रित हुआ था। इसी दौरान पांढुर्णा से जाम सावली मंदिर की ओर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हुए आ रहे थे। श्रद्धालुओं के पीछे पीछे एक पिकअप भी डीजे लेकर चल रहा था। लेकिन अचानक ही पिकअप का ब्रेक फेल हो गया। 

यह भी पढ़ें : कृषि कानूनों को लेकर दिए बयान से पलटे कृषि मंत्री तोमर, बोले मैंने कब कहा नया बिल लाएंगे

ब्रेक फेल होने के कारण पिकअप चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया, और श्रद्धालुओं पर चढ़ गया। हादसे होते ही दुर्घटनास्थल पर भगदड़ मच गई। भीड़ ने चालक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। हालांकि पुलिस ने जल्द ही स्थिति को अपने नियंत्रण में ले लिया और घायलों को सौसर स्थित ही किसी नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया। 

यह भी पढ़ें : मैदान पर क्रिकेट खेलती दिखीं साध्वी प्रज्ञा, कांग्रेस बोली इस चमत्कार पर डॉक्टर करें शोध

अस्पताल पहुंचने के बाद तीनों घायलों को नागपुर ले जाया गया। तीनों घायलों का इस समय नागपुर में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।