रतलाम के दंपत्ति ने रचा इतिहास, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

रतलाम शहर के अनुराग चौरसिया और उनकी पत्नी सोनाली परमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर इतिहास रच दिया। ऐसा करने वाला यह भारत का पहला कपल है।

Updated: Aug 18, 2023, 02:08 PM IST

Image courtesy- Twitter
Image courtesy- Twitter

रतलाम। पर्वतारोही कपल अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस फतह कर देश का गौरव बड़ाया है। यह उपलब्धी हासिल करने वाला यह भारत का पहला कपल है। यह कपल पहले अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर भी तिरंगा फहरा चुका है। चोटी पर पहुंच कर कपल ने 7 बार सूर्य नमस्कार किया और विश्व को भारतीय परंपरा की योग पद्धति का संदेश दिया।

अनुराग और सोनाली 15 अगस्त की रात 11 बजे निकले थे। -20 से -25 डिग्री तापमान में पहाड़ चढ़ कर 16 अगस्त की सुबह 5.30 बजे। वे माउंट एल्ब्रुस पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर वापस लौटे। माउंट एल्ब्रुस पर पहुंचकर दोनों ने वहां राष्ट्रगान गाया और 7 बार सूर्य नमस्कार भी किया। इसके पूर्व इन दोनों ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो फतह कर तिरंगा लहराया था। माउंट किलिमंजारो की ऊंचाई 5895 मीटर है। 

यह कपल मध्य प्रदेश के रतलाम शहर का रहने वाला है। अनुराग चौरसिया और सोनाली परमार स्वच्छता सर्वेक्षण 2023, रतलाम के ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं। अनुराग चौरसिया बैंक ऑफ बड़ौदा की रतलाम शाखा में मैनेजर हैं और सोनाली परमार रतलाम राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर पदस्थ हैं। इसके आलावा नौकरी के साथ-साथ दोनों योग प्रशिक्षक भी हैं। अनुराग और सोनाली का एक 3 साल का बेटा रुद्रांजय भी है। जिसे वह अपने परिजनों के पास छोड़कर इस पर्वत विजय अभियान पर निकले थे।