एक डरे हुए मुख्यमंत्री का छटाँक भर मंत्रिमंडल!!!

कांग्रेस नेता सज्ज्न सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल पर तंज किया है। वर्मा ने छोटा मंत्रिमंडल बनाए जाने पर ट्वीट किया कि एक डरे हुए मुख्यमंत्री का छटाँक भर मंत्रिमंडल !!!

Publish: Apr 22, 2020, 05:13 AM IST

congress leader sajjan singh verma
congress leader sajjan singh verma

भोपाल। कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे कांग्रेस नेता सज्ज्न सिंह वर्मा ने शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल गठन पर तंज किया है। वर्मा ने छोटा मंत्रिमंडल बनाने पर ट्वीट किया कि एक डरे हुए मुख्यमंत्री का छटाँकभर मंत्रिमंडल!!! कोरोना की इस विभीषिका में सम्पूर्ण मंत्रिमंडल गठित कर, सरकार जन सेवा में कार्यरत होना चाहिये थी। मगर अफ़सोस, खरीद फरोत की राजनीति के चलते ये ना हो सका। अब, जब तक सम्पूर्ण मंत्रिमंडल बनेगा तब तक मामा सरकार ‘जयहिंद’ हो जायेगी। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में गए ज्योंतिरादित्यी सिंधिया के 22 में से सिर्फ दो नेताओं को ही मंत्री बनाया गया है। इस पर वर्मा ने ट्वीट कर कहा 20 धोखेबाजों को ‘मामा’ बनाया... “ग़द्दारों से ग़द्दारी”।