एमपी में छाए बादल, अगले 24 घंटे में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। जिसकी वज़ह से एमपी में बारिश के आसार बन रहे हैं।

Updated: Apr 09, 2021, 12:08 PM IST

photo courtesy: patrika
photo courtesy: patrika

भोपाल। प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है।शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात बना हुआ है। जिस वज़ह  से ठंडी हवा चल रही है।मौसम विभाग ने 48 घंटो में पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश होने की संभावना जताई है। 

मौसम विभाग के अनुसार एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।जिसकी वज़ह  से मध्यप्रदेश सहित छत्तीसगढ़ राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।वहीं अनुमान लगाया जा रहा है शनिवार को लपक गरज के साथ बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने रीवा,उमरिया, बालाघाट, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला इन ज़िलों में बारिश होने के आसार हैं।वहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा चलने की संभावना जताई जा रही है।

प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी से राहत मिली है। शुक्रवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं इंदौर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।