शहडोल में पेड़ से टकराई यात्री बस, 15 यात्री गंभीर रूप से घायल

ब्यौहारी से शहडोल जा रही थी बस, जयसिंहनगर में बस ने खोया नियंत्रण

Publish: Feb 10, 2023, 09:59 AM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

शहडोल। शुक्रवार दोपहर को शहडोल में एक यात्री बस दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना में अभी तक किसी व्यक्ति के मारे जाने की सूचना नहीं है। लेकिन पंद्रह यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

यह दुर्घटना दोपहर करीब डेढ़ बजे के आसपास हुई। दादू एंड संस कंपनी की बस ब्यौहारी से शहडोल की तरफ आ रही थी। जयसिंहनगर में बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। 

दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। घायलों को एक एक कर अस्पताल ले जाया गया। जयसिंहनगर सामुदायिक केंद्र से दस घायलों को शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। जबकि बाक़ी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है।