MP में ट्रफ लाइन एक्टिव, 13 जिलों में अति बारिश का अलर्ट जारी
ट्रफ लाइन के आने से सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और दक्षिणी भाग में दिखेगा। मौसम विभाग ने शनिवार को दो जिलों में अति बारिश की संभावना जताई है।

भोपाल। मध्य प्रदेश में रिमझिम बारिश का दौर चल रहा है। कुछ हिस्सों में तेज, तो कहीं धीमी बारिश हो रही है। हालांकि अब राज्य में दोबारा अति बारिश की संभावना बनती दिख रही है। ट्रफ लाइन के आने से सिस्टम एक्टिव हो गया है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी और दक्षिणी भाग में दिखेगा। क्योंकि यहां पानी जमकर बरस रहा है। मौसम विभाग ने शनिवार को दो जिलों में अति बारिश और 13 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।
बैतूल और बुरहानपुर में ठंडी हवाएं जारी है। यहां तेज पानी गिर सकता है। अगले 24 घंटे में यहां 8 इंच तक बारिश होगी। इसके अलावा झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, देवास, हरदा, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी सहित बालाघाट में 4 इंच पानी बरसने का अनुमान है। वही स्वतंत्रता दिवस पर भी कई जिले भीगे हैं। जिनमें बड़वानी, धार, शाजापुर, नर्मदापुरम और भोपाल है।
यह भी पढ़ें: Independence Day 2025: सीएम डॉ. मोहन यादव ने लाल परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहण
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ दिव्या इस सुरेंद्र ने बताया कि मध्य प्रदेश में टर्फ गुजर रही है। साथ ही एक मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव है। इससे बारिश की गुंजाइश है। दूसरी और बड़वानी के राजपुर में शनिवार सुबह से पानी गिर रहा है। इससे रूपा नदी का लेवल बढ़ रहा है। भारी बारिश से नगर पालिका उपाध्यक्ष आकाश बर्मन की कार नदी में बह गई। अब तक दो वहां बहाने की जानकारी सामने आई है।
प्रदेश में सबसे अधिक बारिश मंडला में हुई है। यहां 46 इंच तक पानी गिरा। वही निवाड़ी में 45.6 इंच, इंदौर में सबसे कम 12 इंच के आसपास बारिश हुई है।