Lockdown 4.0 : अब महिला कांग्रेस ने पूछा प्रज्ञा का पता
महिला कांग्रेस का सांसद की गुमशुदगी पर प्रदर्शन

कोरोना महामारी के संकट के वक़्त भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर लापता हैं। जिसके विरोध में आज जिला महिला कांग्रेस भोपाल की जिला अध्यक्ष संतोष जितेन्द्र कसाना के नेतृत्व में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सभी ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेस विधायक व पूर्वमंत्री पीसी शर्मा ने जरूरत के वक्त सांसद प्रज्ञा ठाकुर के गायब होने पर सवाल उठाए थे। इसके बाद कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर की जानकारी देने पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है था। कांग्रेस के हमलों से तिलमिलाई भाजपा ने कांग्रेस पर ही आरोप लगाए। बाद में बताया गया कि सांसद प्रज्ञा ठाकुर शुक्रवार को सुबह एम्स भोपाल में आंख के संक्रमण के इलाज के लिए भर्ती हुई है। उसके बाद उनकी कोई जानकारी नहीं है।
Click कोरोना संकट में बिन सांसद भोपाल!
सांसद प्रज्ञा ठाकुर के अनुपलब्ध रहने पर महिला कांग्रेस ने कहा है कि भोपाल की जनता ने बड़े विश्वास के साथ बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुरको जिताया था। जनता को भरोसा था कि मुसीबत में सासंद जनता का साथ देंगी। लेकिन इस कोरोना संकट से जूझ रही जनता के बीच से सांसद जैसे जनप्रतिनिधि नदारद हैं। कांग्रेस ने जनप्रतिनिधि के इस व्यवहार की निंदा करते हुए अत्यंत शर्मनाक बताया है।
Click कांग्रेस के सवालों से तिलमिलाए भाजपा नेता
महिला कांग्रेस के इस सांकेतिक प्रदर्शन के मौके पर जिला महिला कांग्रेस भोपाल की जिला उपाध्यक्ष रूकमणी खानवे, सचिव अर्चना सोनी, सचिव माला दहाड़े और सहसचिव संतोषी अहिरवार मौजूद रहीं।