शिवपुरी के जोराई कुएं में मिली महिला और दो बच्चों के शव, जांच में जुटी पुलिस

शहर में कुएं से मां और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। मामला बैराड़ थाने इलाके के बैराड़ गांव का है। घटना गुरूवार सुबह की है। इनमें मृतकों की पहचान पिंकी बघेल 28 साल, उनकी बेटी रुचिका 4 साल और 8 माह के बेटे आनंद के रूप में हुई है।

Publish: Jul 10, 2025, 03:29 PM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

शिवपुरी। शहर में कुएं से मां और उसके दो बच्चों के शव मिले हैं। मामला बैराड़ थाने इलाके के जोराई गांव का है। घटना गुरूवार सुबह की है। इनमें मृतकों की पहचान पिंकी बघेल 28 साल, उनकी बेटी रुचिका 4 साल और 8 माह के बेटे आनंद के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों शव को बरामद कर शिवपुरी जिला अस्पताल भेजा है। वहीं महिला का पति रामनिवास बघेल गांव से बाहर गया था। 

मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों जब कुएं के पास पहुंचे तो उन्हें तीन शवों पानी में तैरते हुए दिखाई दिए। स्थानीय बैराड़ पुलिस ने तीनों शवों को पानी से बाहर निकवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, पति रामनिवास ने बताया कि गोवर्धन की परिक्रमा के लिए वे अपने साढ़ू के साथ उत्तर प्रदेश गया था। एक रात वो साढ़ू के यहां रूका था। सुबह मामले की जानकारी मिलने पर वह तुरंत गांव के लिए निकल गया। 

यह भी पढें: सागर में उफनते नाले में तीन युवकों सहित बही कार, 2 ने कूद कर बचाई जान

पुलिस मामले में महिला के कॉल डिटेल्स को खंगाल रही है। बैराढ़ थाना प्रभारी कौशल रविशंकर कौशल ने बताया कि मर्ग कायम किया गया। केस में आत्महत्या, हादसा या हत्या तीनों ही पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी। वहीं पिंकी के पति रामनिवास ने कहा था पिंकी का न तो घर में और ना ही बाहर किसी व्यक्ति के साथ विवाद था। जिसके बाद थाना प्रभारी रविशंकर बोलें कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएंगी।