बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत को ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पार्टी में मौजूद 50 लोगों के ब्लड सैंपल पुलिस ने टेस्ट के लिए भेजे थे, सिद्धांत सहित 6 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए

Publish: Jun 13, 2022, 05:13 AM IST

courtesy: NDTV
courtesy: NDTV

नई दिल्ली। 
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में बेंगलुरु पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिद्धांत कपूर अपने जमाने के दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर के बेटे और श्रद्धा कपूर के भाई हैं। बॉलीवुड की कुछ मूवीज में वो नजर भी आ चुके हैं। बैगलुरु पुलिस को एक फाइव स्टार होटल में रेव पार्टी की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने रविवार रात को इस फाइव स्टार होटल में रेड मारी। इस हाई पप्रोफाइल पार्टी में सिद्धांत भी मौजूद थे। ड्रग्स लेने के आरोप में पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। 

इस फाइव स्टार होटल में उलसुर पुलिस ने रविवार रात 12 बजे रेड मारी थी। इस दौरान वहां काफी लोग मौजूद थे। पुलिस ने पार्टी में मौजूद करीब 50 लोगों के ब्लड सैंपल लिए थे। जिनमे से 6 लोगों के सैंपल पॉजिटिव आये हैं। इन 6 लोगों में सिद्धांत कपूर भी शामिल हैं, जिनका ब्लड सैंपल पॉजिटिव आया है। सिद्धांत कपूर का ब्लड सैंपल पॉजिटिव आने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया है और उन्हें उलसुर पुलिस स्टेशन लाया गया है। बता दें कि इस पार्टी में सिद्धांत कपूर को डीजे का तौर पर आमंत्रित किया गया था। 
बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ड्रग्स केस में बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज के नाम उछले थे। जिनमे से कुछ  सेलेब्रिटीज से नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो ने पूछताछ भी की थी। सिद्धांत की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर से भी ड्रग्स केस में एनसीबी ने पूछताछ की थी। श्रद्धा पर भी ड्रग्स लेने का आरोप लगा था।  पूछताछ में श्रद्धा ने बताया था कि सुशांत के फार्म हाउस में उन्होंने पार्टी अटेंड जरूर की थी पर उन्होंने ड्रग्स नहीं ली थी।