भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा भट्ट, राहुल गांधी के साथ पैदल चलीं
पूजा भट्ट की तस्वीरें शेयर करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।

हैदराबाद। भारत जोड़ो यात्रा का आज 56वां दिन है। यात्रा की शुरुआत आज हैदराबाद सिटी की बालानगर मेन रोड पर एमजीबी बजाज शोरूम से हुई। खास बात यह है कि आज फिल्मी जगत की मशहूर हस्ती पूजा भट्ट भी इस यात्रा में शामिल हुई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और फिल्ममेकर पूजा भट्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सांसद दिग्विजय सिंह के साथ कदमताल करते हुए दिखीं।
पैदल मार्च के दौरान अभिनेत्री पूजा भट्ट को राहुल गांधी के साथ चर्चा करते हुए भी देखा गया। पूजा भट्ट और राहुल गांधी की फोटो कांग्रेस ने ट्वीट की है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लिखा है कि, 'हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।'
हर रोज नया इतिहास रचा जा रहा है...हर रोज देश में मोहब्बत चाहने वालों की तादाद बढ़ रही है।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/TRkJIhlALt
— Congress (@INCIndia) November 2, 2022
बता दें कि पूजा भट्ट सोशल मीडिया पर विभिन्न मुद्दों पर मुखर रही हैं। यात्रा के शुरुआत में भी उन्होंने इसकी तारीफ की थी। उन्होंने तब एक ट्वीट में लिखा था कि, 'श्रीपेरंबदूर में राजीव गांधी की स्मृति में प्रार्थना सभा के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा की गरिमामय शुरुआत। दर्द दर्द है और नुकसान नुकसान है। बात यह है कि कोई इसे कैसे समझता है। दर्द को फिर से महसूस करना और उसे आत्मसात करना दुर्लभ विशेषता है। राहुल गांधी को ऐसा करते हुए देखा।'
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री पूजा भट्ट।
— humsamvet (@humsamvet) November 2, 2022
राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह के साथ किया कदमताल।
हैदराबाद से गुजर रही है कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा।#BharatJodoYatra #Congress @bharatjodo @PoojaB1972@RahulGandhi @digvijaya_28 @IYC @MahilaCongress pic.twitter.com/ZIORWGdUIv
भारत जोड़ो यात्रा का यात्रा ने तेलंगाना में अपनी यात्रा के सातवें दिन हैदराबाद में प्रवेश किया।तेलंगाना में यात्रा का आज आठवां दिन है। प्रदेश में इस यात्रा को नागरिक समूहों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।