देश में कोरोना पॉजिटिव 75 हजार के पास

24 घंटों में देश में 3604 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए

Publish: May 13, 2020, 09:36 PM IST

Photo courtesy : prabhatkhabar
Photo courtesy : prabhatkhabar

भारत में कोरोना वायरस को रोकने के जतन के बाद भी मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैंं। हर दिन रिकार्ड तोड़ संख्‍या में पॉजिटिव केस सामने आ रहेे हैं। गुजरे 24 घंटों में देश में 3604 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन नए पॉजिटिव के साथ देश में संक्रमितों की संख्या 75 हजार हो के पास पहुंच चुकी है। देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 74,281 है। बीते 24 घंटों में देश में 87 लोगों की मौत हुई है। कोरोना वायरस अब तक कुल 2293 लोगों की जान ले चुका है। कोरोना से अब तक हुई कुल मृत्‍यु में 84 फीसदी मौत पांच राज्यों महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में हुई हैं।

हालांकि, इस बीच स्वस्थ होने वाले रोगियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। देश में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 32 फीसदी के करीब दर्ज किया गया है। अब तक 24,385 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 1,538 लोगों ने कोरोना को हराया है।