हरियाणा BJP के अध्यक्ष पर हिमाचल में गैंगरेप की FIR, महिला को नौकरी दिलाने का झांसा देकर किया कुकर्म
हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में हरियाणा BJP के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और सिंगर रॉकी मित्तल के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज हुई है।

कसौली। हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और गायक रॉकी मित्तल पर रेप का आरोप लगा है। दोनों के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के कसौली में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पीड़िता का आरोप है कि एक्ट्रेस बनाने का झांसा देकर भाजपा नेता ने उसके साथ कुकर्म किया।
बताया जा रहा है कि कसौली पुलिस थाना, हिमाचल प्रदेश में 13 दिसम्बर को दोपहर 1:40 पर केस दर्ज हुआ था। इसमें कहा गया है कि यह घटना 7 जुलाई 2023 को हुई थी। इसमें रॉकी मित्तल पर अभिनेत्री बनाने का झांसा देने का आरोप है जबकि बड़ौली पर सरकारी नौकरी दिलवाने का झांसा देने का आरोप लगाया गया है।
यह भी पढे़ं: Delhi Elections के बीच सीएम आतिशी के खिलाफ FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
महिला ने शिकायत में दोनों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि पीड़ित लड़की ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि उसे डराया-धमकाया जा रहा है। अगर पीड़ित लड़की को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार ये दोनों ही।
दिल्ली की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके साथ कसौली के होटल में जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया। रॉकी मित्तल ने उसे अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने और बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। रेप के बाद उसे डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया गया।
महिला के मुताबिक, उसकी अश्लील फोटो खींचने के अलावा वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद पंचकूला में उसे केस में फंसाने की कोशिश की गई। हिमाचल पुलिस ने बड़ौली और रॉकी पर IPC की धारा 376D और 506 के तहत केस दर्ज किया है। सोलन जिले में परवाणू के DSP मेहर पंवर ने कहा कि बड़ौली और मित्तल से पूछताछ की जा चुकी है।