पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का कोरोना से निधन

सोली सोराबजी भारत के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित थे, सोराबजी दो बार अटॉर्नी जनरल रहे थे

Publish: Apr 30, 2021, 06:17 AM IST

Photo Courtesy: Aaj Tak
Photo Courtesy: Aaj Tak

नई दिल्ली। पूर्व अटॉर्नी जनरल सोली सोराबजी का कोरोना से निधन हो गया है। वे 91 वर्ष के थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांसें ली। कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्हें दक्षिणी दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। 

यह भी पढ़ें : अस्पताल के गेट पर टूटा पूर्व राजनयिक अशोक अमरोही का दम, परिवार ने कहा बेड तो मिला पर काग़ज़ी कार्रवाई में उखड़ गई सांसें

सोली सोराबजी का जन्म 1930 में बॉम्बे (अब मुंबई) में हुआ था। सोराबजी ने 1953 से बॉम्बे हाई कोर्ट में वकालत शुरू की थी। 1971 में सोराबजी सुप्रीम कोर्ट चले गए। सोराबजी दो मर्तबा भारत के अटॉर्नी जनरल भी रहे। सोराबजी सबसे पहले 1989-90 के दरमियान अटॉर्नी जनरल रहे थे। उस समय देश में वीपी सिंह की सरकार थी। इसके बाद सोराबजी 1998-2004 तक भी भारत के अटॉर्नी जनरल रहे। उस दौरान देश में अटल बिहार वाजपेयी की नेतृत्व वाली एनडीए की सरकार की थी। 

यह भी पढ़ें : गांव-गांव तक पहुँचा कोरोना, बचाने के लिए दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को दिए सुझाव

सोराबजी को मानवाधिकार के क्षेत्र का भी काफी लंबा अनुभव था। 1997 में संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें नाइजीरिया का विशेष दूत भी बनाया था। 2002 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण के सम्मान से सम्मानित किया था।