G 20 समिट का हुआ आगाज, भारत मंडपम पहुंचे वर्ल्ड लीडर्स, जानें पूरा शेड्यूल
G 20 summit- दिल्ली के प्रगति मैदान में शिखर सम्मेलन के लिए बनाए गए भारत मंडपम में विदेश से आये सभी देशों के नेता पहुंच चुके हैं।

नई दिल्ली। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सभी विदेशी मेहमान भारत मंडपम में उपस्थित हैं। 'ट्री ऑफ लाइफ फॉयर' पर स्वागत तस्वीर खिंचवाने के साथ G20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गयी है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने सभी विदेशी मेहमानों का व्यक्तिगत स्तर पर स्वागत करते हुए सम्मेलन का पहला सत्र शुरू कर दिया। 2 दिन तक दिल्ली में रहेंगे सभी देशों के प्रतिनिधि और भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। आज 9 और कल 10 सितंबर को होंगे सभी कार्यक्रम।
9 सितंबर के कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार होगा
सुबह 9.30 पर ट्री ऑफ लाइफ फायर पर सभी नेता तस्वीर खिंचाने के लिए जुटे।
सुबह 10.30 पर शिखर सम्मेलन का पहला सत्र वन अर्थ शुरू हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
अब 10.30 के बाद अभी मेहमान भारत मंडपम में ही लंच करने जाएंगे। लंच के बाद 1.30 से द्विपक्षीय वार्ता शुरू होगी। बैठकों का कार्यक्रम भारत मंडपम के लेवल 1 पर होगा।
दोपहर 3.00 बजे सभी मेहमान लेवल 2 पर जाएंगे जहां शिखर सम्मेलन का दूसरा सत्र 'वन फैमली' शुरू होगा। इसके बाद सभी मेहमान अपने होटल के लिए रवाना हो जाएंगे।
शाम 7.00 बजे सभी नेता फिर से भारत मंडपम पहुचेंगे और रात्रिभोज (डिनर) का कार्यक्रम होगा। और वेलकम फ़ोटोग्राफ़ खिंचवाई जाएंगी।
9.10 बजे लेवल 2 पर स्थित लीडर्स लाउंज में सभी विदेशी मेहमान एक साथ जुटेंगे आपस में बातचीत के बाद सभी नेता वापस होटल के लिए रवाना होंगे।
10 सितंबर के कार्यक्रम का शेड्यूल
रविवार को सुबह 8.15 पर सभी नेता महात्मा गांधी के समाधि स्थल पहुंचेंगे। यहां वे लीडर्स लाउंज में बने पीस वॉल (शान्ति की दीवार) पर हस्ताक्षर करंगे।
सुबह 9 बजे सभी मेहमान महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित कर कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद भारत के कलाकारों द्वारा नृत्य और गायन की प्रस्तुति होगी।
10.15 पर सभी विदेशी मेहमान साउथ प्लाजा पर पौधारोपण करेंगे।
10.30 पर शिखर सम्मेलन का तीसरा सत्र वन फ्यूचर शुरू होगा। यहां पर नई दिल्ली घोषणा पत्र का ऐलान होगा। और सभी सदस्यों समापन समारोह होगा।
12.30 पर द्विपक्षीय मुलाकातें होंगीं और विदेश से आए मेहमानों की वापसी होगी।