Congress MPs Blast Modi: 'जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है', बोले दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोके गए कांग्रेस सांसद
Hathras Case Updates: राहुल-प्रियंका गांधी के साथ हाथरस के लिए निकले कांग्रेस सांसद दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पुलिसिया कार्रवाई से भड़के

नई दिल्ली-नोएडा बॉर्डर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस की पीड़िता से मिलने के लिए रवाना हुए तो कांग्रेस सांसदों का पूरा काफिला उनके साथ था। लेकिन दिल्ली यूपी बॉर्डर के आगे सिर्फ 5 लोगों को जाने की इजाजत दी गई। बाकी सांसदों को पुलिस ने वहीं रोक दिया। इतना ही नहीं, मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया। इस घटनाक्रम पर वहां मौजूद सांसद बरस पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उसकी सरकारे राहुल-प्रियंका समेत तमाम कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से डरती हैं और इसीलिए उनके खिलाफ पुलिसिया दमन की कार्रवाई की जा रही है। एक सांसद ने तो कैमरे के आगे नारा ही लगा दिया, "जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।" आप खुद सुनिए लाखों नागरिकों के वोटों से चुने गए इन सांसदों के विरोध की ये आवाज़:
Congress MPs speak from the Delhi-Noida border on the atrocities taking place by & under the Yogi govt. #SatyagrahForOurDaughters pic.twitter.com/uHUzAFVHGK
— Congress (@INCIndia) October 3, 2020
हम आपको याद दिला दें कि दो दिन पहले भी राहुल-प्रियंका हाथरस जाने के लिए निकले थे, लेकिन तब पुलिस ने उन्हें यूपी के नोएडा में ही रोक लिया था और गिरफ्तार करके वापस भेज दिया था। इतना ही नहीं उस दिन राहुल गांधी को पुलिस ने धक्का देकर गिरा भी दिया था, जिसमें उन्हें हाथ में चोट लग गई थी।
इसे भी पढ़ें: प्रियंका और राहुल गांधी को हाथरस जाने की इजाजत, 5 लोगों को मिली अनुमति