Hathras Case: प्रियंका और राहुल गांधी को हाथरस जाने की इजाजत, 5 लोगों को मिली पीड़िता के परिवार से मिलने की अनुमति
Rahul Gandhi: राहुल-प्रियंका गांधी सहित सिर्फ 5 लोग हाथरस जा सकेंगे, दोनों नेता 35 सांसदों के साथ जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने क़ाफ़िले को दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे पर रोका

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप मामले में हंगामे के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हाथरस जाने की अनुमति मिल गई है। राहुल-प्रियंका गांधी सहित सिर्फ 5 लोग हाथरस जा सकेंगे। दोनों नेता 35 सांसदों को साथ ले कर जाना चाहते थे लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली-नोएडा फ्लाइ वे पर रोक दिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी दोपहर 2.30 बजे दिल्ली से निकले हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी इनोवा चला रही थी और राहुल गांधी उनके पास वाली सीट पर बैठे थे। उनके आने से पहले ही यूपी बॉर्डर पर भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। राहुल गांधी के साथ पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने बल प्रयोग किया।
Delhi: Congress workers stopped at Delhi-Noida flyway.
— ANI (@ANI) October 3, 2020
Congress leaders Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra also present at the flyway with other leaders are en route to #Hathras in Uttar Pradesh to meet the family of the alleged gangrape victim. pic.twitter.com/LAlrz1LVMj
हाथरस के लिए रवाना होने से पहले राहुल ने ट्वीट किया था, 'दुनिया की कोई ताकत मुझे पीड़ित परिवार से मिलने से नहीं रोक सकती।' प्रियंका ने कहा था कि अगर इस बार भी नहीं जाने दिया तो हम फिर कोशिश करेंगे।
इससे पहले गुरुवार को राहुल और प्रियंका को हाथरस जाते वक्त ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रोक दिया गया था। दोनों को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने के लिए धक्कामुक्की भी की थी, जिसमें वे नीचे गिर गए थे।
इसे भी पढ़ें: 'जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है', बोले दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर रोके गए कांग्रेस सांसद