मणिपुर में सैंकड़ों ऐसे मामले हो चुके हैं, महिलाओं को नग्न घुमाने पर सीएम बीरेन सिंह का शर्मनाक बयान
आप लोगों को सिर्फ एक केस दिख रहा, यहां सैंकड़ों इसी तरह के केस हुए हैं। इसीलिए राज्य में इंटरनेट बैन किया हुआ है: सीएम बीरेन सिंह

इंफाल। मणिपुर में यौन हिंसा को लेकर सीएम बीरेन सिंह का शर्मनाक बयान सामने आया है। सीएम बीरेन सिंह के मुताबिक राज्य में इस तरह के सैंकड़ों मामले हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान घटना को लेकर सफाई देते हुए ये बात कही।
सोशल मीडिया पर सीएम बीरेन सिंह का टीवी चैनल से बातचीत का हिस्सा वायरल हो रहा है। इसमें वे कहते हैं कि राज्य में प्रतिदिन हिंसा हो रहा है। बहुत लोग मारे गए। हजारों FIR दर्ज हुई हैं। सीएम बीरेन सिंह महिला एंकर से कहते हैं कि, 'आप लोगों को सिर्फ एक केस दिख रहा, यहां सैंकड़ों इसी तरह के केस हुए हैं। इसीलिए राज्य में इंटरनेट बैन किया हुआ है। ये वीडियो तो कल लीक हुआ।'
CM @NBirenSingh, himself agreed that 1000s of such cases took place in Manipur in the last 80 days.
— SS Kim (@KimHaokipINC) July 20, 2023
When will he resign?#Manipur pic.twitter.com/65YKs07cEv
बता दें कि पूर्वोत्तर के राज्य मणिपुर में पिछले करीब ढाई महीने से हिंसा हो रही है, सैकड़ों लोगों की अबतक मौत हो गई है और लाखों की संख्या में लोग इस हिंसा से प्रभावित हुए हैं। इस बीच कुछ घटनाएं ऐसी भी घटी हैं, जिन्होंने मानवता को शर्मसार किया है। बुधवार को ऐसी ही एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने मणिपुर की कहानी बयां की है जो मानव जाति के लिए कलंक है।
वीडियो में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया जा रहा है, उनका यौन शोषण किया जा रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद हंगामा बरपा है और अब इस मामले में एक्शन की मांग हो रही है। विपक्षी दल कांग्रेस सीएम बीरेन सिंह को हटाए जाने की मांग कर रही है। देश के पूर्व गृह मंत्री पी चिदंबरम ने पीएम मोदी से कहा कि बीरेन सिंह सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।
हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) July 20, 2023
जोधपुर में भयानक गैंग रेप के बाद तीन आरोपियों को महज दो घण्टे में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं भाजपा को मणिपुर की शर्मनाक घटना में सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने में 77 दिन लग गए।
अपराध पर जवाब देने का समय-
कांग्रेस…
घटना के 77 दिन बाद एक आरोपी को पकड़ा गया है। इसे लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले पर राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि, 'हमारे लिए महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से बढ़कर कुछ भी नहीं है। जोधपुर में भयानक गैंग रेप के बाद तीन आरोपियों को महज दो घण्टे में गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं भाजपा को मणिपुर की शर्मनाक घटना में सिर्फ एक आरोपी को पकड़ने में 77 दिन लग गए। अपराध पर जवाब देने का समय- कांग्रेस का - दो घण्टा, भाजपा का- 77 दिन।'